Train (File Photo: PTI)
Train (File Photo: PTI)
टी-20 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच चुकी है. अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से खेलेगी. टी-20 विश्वकप की फाइनल मैच देखने के लिए देश के विभिन्न इलाकों से क्रिकेटप्रेमी अहमदाबाद पहुंचेंगे. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होनेवाले फाइनल मुकाबले को ध्यान के रखकर पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच विशेष किराए पर दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
आमतौर पर विश्वकप के फाइनल के पहले हवाई यात्रा महंगी हो जाती है. ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाता. इसके बावजूद कई क्रिकेटप्रेमी विश्वकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. खास तो तब जब भारतीय टीम फाइनल में ट्रॉफी उठाने से एक कदम की दूरी पर हो. ऐसे में क्रिकेटप्रेमी सरलता से ट्रैवलिंग कर सकें इस उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाती हैं, ताकि अचानक बढ़नेवाली भीड़ को नियंत्रित करके लोगों के लिए सुविधाजनक यात्रा का आयोजन हो सके.
ट्रेन संख्या 09027/09028 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट तेजस स्पेशल (2 फेरे)
1. ट्रेन संख्या 09027 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल शनिवार, 7 मार्च 2026 को मुंबई सेंट्रल से 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09028 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार, 9 मार्च 2026 को अहमदाबाद से 03:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर तथा एसी 3-टियर श्रेणी के कोच होंगे.
2. ट्रेन संख्या 09021/09022 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल (2 फेरे)
1. ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल रविवार, 8 मार्च 2026 को मुंबई सेंट्रल से 06:20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रविवार, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद से 15:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव अनुभूति, एग्जीक्यूटिव चेयर कार व एसी चेयर कार कोच होंगे.
कब से होगी टिकट की बुकिंग: ट्रेन संख्या 09027 और 09028 की बुकिंग 06.03.2026 से और ट्रेन संख्या 09021 और 09022 की बुकिंग 07.03.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों व आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी.