scorecardresearch
Advertisement
दुनिया

Gauri Khan's new restaurant: गौरी खान ही नहीं इन बॉलीवुड स्टार्स के पास भी है अपना रेस्टोरेंट, करोड़ों में होती है कमाई

Gauri Khan's new restaurant
1/6

इंटीरियर डिजाइनिंग के बाद अब गौरी खान रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी एंट्री ले चुकी हैं. गौरी ने मुंबई में टोरी नाम से एक नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है. इस एशियन रेस्टोरेंट को खुद गौरी ने डिजाइन किया है. गौरी खान ने इस रेस्टोरेंट की ग्रैंड ओपनिंग की, जिसमें सुजैन खान, करण जौहर, सीमा सजदेह जैसे स्टार्स शामिल हुए. हालांकि गौरी कोई पहली स्टार नहीं हैं जिन्होंने रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी हाथ आजमाया हो..

मौनी रॉय
2/6

मौनी रॉय
मौनी रॉय भी'बदमाश' नाम के रेस्टोरेंट की मालकिन हैं. इसके कई ब्रांच हैं. रेस्टोरेंट का सिटिंग एरिया इतना खूबसूरत बना है कि आप यहां पर घंटों बैठ अपना टाइम बिता सकते हैं.

शिल्पा शेट्टी
3/6

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बैस्टियन चेन नाम के रेस्टोरेंट की मालकिन हैं. ये  रेस्टोरेंट अपने टेस्टी खाने के साथ-साथ शानदार इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए जाना जाता है.

प्रियंका चोपड़ा
4/6

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का भी न्यूयॉर्क में इंडियन  रेस्टोरेंट है, जिसका नाम सोना है. यहां भारत का फेमस फूड सर्व किया जाता है. आप यहां छोले भटूरे से लेकर पानी पुरी तक का मजा ले सकते हैं.

धर्मेंद्र
5/6

धर्मेंद्र
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र भी एक आलीशान रेस्तरां के मालिक हैं. इसका नाम 'गरम धरम' है.  रेस्तरां का यूनीक लुक इसकी खासियत है. साथ ही इसका देसी खाना भी बेहद जबर्दस्त है.

आशा भोसले
6/6

आशा भोसले 
आशा भोसले भी दुबई में रेस्टोरेंट की मालकिन हैं. इस  रेस्तरां  का नाम उन्होंने अपने नाम पर ही रखा हुआ है 'Asha's Restaurants'. यह दुबई के WAFI मॉल के अंदर है.