scorecardresearch

बेटे को ऑफिस ले जाना पड़ा भारी! 12 साल के बच्चे ने लाइटर से खेलते-खेलते फूंक डाला पूरा दफ्तर

ऑफिस में बैठे-बैठे लड़का बोर हो गया. तभी उसे एक खतरनाक खेल सूझा. उसने लाइटर उठाया और टिश्यू पेपर जलाकर खेलने लगा. शुरुआत में यह उसे मजेदार लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड में उड़ती चिंगारियां डेस्क के पास पड़े सामान पर जा गिरीं.

viral China news viral China news
हाइलाइट्स
  • टिश्यू जलाते-जलाते 12 साल के बच्चे ने फूंक डाला पूरा दफ्तर

  • सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

चीन में एक 12 साल के बच्चे ने ऑफिस में ऐसा कारनामा कर दिया कि पूरा दफ्तर जलकर राख हो गया. बच्चे को ऑफिस लाकर उसके साथ समय बिताने की कोशिश कर रहे पैरेंट्स को शायद अंदाजा भी नहीं था कि क्वालिटी टाइम कुछ ही मिनटों में फायर अलार्म टाइम बन जाएगा. बच्चे ने टाइमपास के लिए टिश्यू पेपर जलाने शुरू किए और देखते ही देखते आग ने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया.

चीन की है ये घटना
यह घटना चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के निंगबो शहर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल को एक कर्मचारी अपने 12 वर्षीय बेटे को ऑफिस लेकर पहुंचा था. मकसद था बच्चे के साथ समय बिताना. लेकिन वो बच्चे को अकेला छोड़कर अपने काम में लग गया. ऑफिस में बैठे-बैठे लड़का बोर हो गया. तभी उसे एक खतरनाक खेल सूझा. उसने लाइटर उठाया और टिश्यू पेपर जलाकर खेलने लगा.

पूरा ऑफिस जलकर खाक हुआ
शुरुआत में यह उसे मजेदार लगा, लेकिन कुछ ही सेकंड में उड़ती चिंगारियां डेस्क के पास पड़े सामान पर जा गिरीं. वहां से आग तेजी से फैलती चली गई और पूरा ऑफिस धुएं और लपटों से भर गया.

बच्चे ने घबराकर पैरेंट को बुलाया
जब आग बेकाबू होने लगी तो लड़का घबरा गया और तुरंत अपने पैरेंट को बुलाया. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने ड्राई पाउडर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक ऑफिस का बड़ा हिस्सा जलकर बर्बाद हो चुका था. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. लेकिन ऑफिस को भारी नुकसान पहुंचा है.

चीन में पहले भी हो चुके ऐसे मामले
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में बच्चों द्वारा आग लगाने की घटनाएं नई नहीं हैं. पिछले साल भी झेजियांग में एक बच्चे ने सीढ़ियों के पास पड़े सामान में लाइटर से आग लगा दी थी. हालांकि समय रहते आग बुझा ली गई थी.

वहीं 2023 में एक 9 साल के बच्चे ने घर में फोम बॉक्स जला दिया था. उस समय उसकी मां मोबाइल पर बातचीत में बिजी थी. बाद में दो फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाई गई.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
घटना के बाद चीन के सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, 'यह बच्चा तीन-चार साल का नहीं है. साफ है कि परिवार ने इसे जरूरत से ज्यादा बिगाड़ रखा है.' वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, 'अब शायद कोई बॉस कर्मचारियों को बच्चों के साथ ऑफिस आने की अनुमति नहीं देगा.'

ये भी पढ़ें: