scorecardresearch

#MeToo: चीन की स्टार टेन‍िस ख‍िलाड़ी ने एक बड़े नेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

पेंग ने इस बारे में एक पोस्ट, 2 नवम्बर को रात 10 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर डाला. यह पोस्ट वीबो से 30 मिनट से भी कम समय में हटा दिया गया था. इसके स्क्रीनशॉट शुरू में सोशल मीडिया और निजी चैट समूहों में शेयर किए गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें भी सेंसर कर दिया गया. साथ ही इस मामले पर चर्चा करने वाले अन्य पोस्ट भी सेंसर कर दिए गए.

peng shuai peng shuai
हाइलाइट्स
  •  पेंग ने दावा किया कि ज़ांग के साथ यौन संबंध बनाने के लिए डाला गया दबाव

  •  यौन उत्पीड़न से पीड़ित लोगों को आलोचनाओं का करा पड़ा सामना 

  • सोशल मीडिया पर लगाई गई कड़ी सेंसरशिप 

  • पेंग ने जीते हैं कई खिताब 

पिछले कई सालों से ‘Me too’ मूवमेंट की वजह से कई सेलिब्रिटी विवादों के घेरे में आते रहे हैं. पूरी दुनिया में चल रहे इस मूवमेंट के कारण विश्व की कई मशहूर हस्तियों पर सवाल उठे हैं. लेकिन इस बार सवालों के घेरे में चीन के पूर्व नेता ज़ांग गाओली हैं. दरअसल चीन की मशहूर महिला टेनिस प्लेयर पेंग शुआई ने ज़ांग, जिन्होंने चीन के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सात व्यक्ति पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में 2012 से 2017 तक कार्य किया, पर पेंग को सेक्सुअली असॉल्ट का आरोप लगाया है. ज़ांग गाओली 75 वर्ष के हैं और 2018 में वाइस प्रीमियर के रूप में सेवानिवृत्त हुए.

 पेंग ने दावा किया कि ज़ांग के साथ यौन संबंध बनाने के लिए डाला गया दबाव

पेंग ने वीबो पर अपने पोस्ट में दावा किया कि उसने पहली बार ज़ांग के साथ 10 साल पहले सेक्स किया था, जब ज़ांग बीजिंग के दक्षिण-पूर्व में एक तटीय शहर तियानजिन के कम्युनिस्ट पार्टी के लीडर के रूप में कार्य करते थे. लेकिन, बीजिंग में पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में पदोन्नत होने के बाद ज़ांग ने संपर्क तोड़ दिया था. पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि तीन साल पहले पेंग को अचानक बीजिंग में टेनिस खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्होंने लिखा कि बाद में, ज़ांग और उसकी पत्नी पेंग को वापस अपने घर ले आए, जहां पेंग ने दावा किया कि उस पर ज़ांग के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया था.

 यौन उत्पीड़न से पीड़ित लोगों को आलोचनाओं का करा पड़ा सामना 

पेंग ने कहा कि उसका ज़ांग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था, लेकिन उसे "बहुत अधिक अन्याय और अपमान" का सामना करना पड़ा. उसने दावा किया कि पिछले हफ्ते उनका झगड़ा हुआ था, और ज़ांग ने उससे मिलने से इनकार कर दिया और गायब हो गया. पेंग ने कहा कि उसके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए सबूत नहीं हैं, और दावा किया कि ज़ांग हमेशा चिंतित रहते थे कि वह चीजों को रिकॉर्ड करेगी. यौन उत्पीड़न से पीड़ित लोगों को लंबे समय से चीन में आधिकारिक स्तर पर और साथ ही जनता के बीच आलोचनाओं और प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है. लेकिन हाल के वर्षों में, महिलाओं की बढ़ती संख्या ने चीन में #MeToo आंदोलन को गति दी थी.

सोशल मीडिया पर लगाई गई कड़ी सेंसरशिप 

पेंग ने यह पोस्ट, 2 नवम्बर को रात 10 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर डाला. यह पोस्ट वीबो से 30 मिनट से भी कम समय में हटा दिया गया था. इसके स्क्रीनशॉट शुरू में सोशल मीडिया और निजी चैट समूहों में शेयर किए गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें भी सेंसर कर दिया गया. साथ ही इस मामले पर चर्चा करने वाले अन्य पोस्ट भी सेंसर कर दिए गए. पेंग का वेरिफाइड अकाउंट, जिसके आधे मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं, के सर्चेस पर बैन लगा दिया गया है. उनकी पिछली पोस्ट के सभी कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया गया है. टेनिस के बारे में एक वीबो चर्चा पेज पर भी टिप्पणियां बैन कर दी गईं और इस स्कैम के अस्पष्ट संदर्भ भी हटा दिए गए थे. चीन की IMDB जैसी मूवी रिव्यू वेबसाइट, डौबन पर, कोरियाई रोमांस टीवी शो "Prime Minister and I" के पेज को सेंसर कर दिया गया था, जब यूज़र्स ने इसके रिव्यु सेक्शन में पेंग के मामले पर चर्चा की थी.

पेंग ने जीते हैं कई खिताब 

पेंग ने 2013 में ताइवान के अपने साथी के साथ विंबलडन में युगल चैंपियनशिप जीती. 2014 में, दोनों ने फ्रेंच ओपन डबल खिताब जीता. पेंग यूएस ओपन के पूर्व सेमीफाइनलिस्ट भी रह चुके हैं. राजनीतिक संवेदनशीलता को जोड़ते हुए, यह मामला बीजिंग में  शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से होने जा रही पार्टी के ईलीट वर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक से कुछ दिन पहले भी आया है. चीन में, ज़ांग के जैसे शीर्ष नेता सेवानिवृत्ति के बाद भी अनअप्रोचेबल और निजी बने रहते हैं.