scorecardresearch

महिलाओं ने नींबू मिले पानी में धोए पैर, फिर उसी पानी को 600 रुपये गिलास में बेच दिया, खरीदने के लिए लगी भीड़

चीन के एक बड़े एनीमे कन्वेंशन में कुछ महिला कॉसप्लेयर्स ने अपने पैर नींबू मिले पानी में डुबोए और उसी पानी को डिस्पोजेबल कप में भरकर बेचना शुरू कर दिया.

Advertisement
Weird Trend Weird Trend

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते.. लेकिन चीन की महिलाओं ने तो हद ही कर दी है. चीन के एक बड़े एनीमे कन्वेंशन में कुछ महिला कॉसप्लेयर्स ने अपने पैर नींबू पानी में डुबोए और उसी पानी को डिस्पोजेबल कप में भरकर बेचना शुरू कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि इसे खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई.

नींबू वाले पानी में डुबोए पैर और फिर लगी बेचने
दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझोउ में आयोजित फायरफ्लाई कॉमिक कन्वेंशन के दौरान कुछ महिला कॉसप्लेयर्स कुर्सियों पर बैठकर अपने पैर बड़े प्लास्टिक बॉक्स में रखे नींबू मिले पानी में डुबोए रहीं. उनके साथ मौजूद लोगों ने उसी पानी को डिस्पोजेबल कप में भरकर बेचना शुरू कर दिया. स्टॉल पर एक नोटिस भी लगाया गया था, जिसमें लिखा था कि यह केवल मनोरंजन के उद्देश्य से किया जा रहा है.

खरीदने वालों की लगी भीड़
बड़ी संख्या में लोग इस ड्रिंक को खरीदने के लिए पहुंच गए. कई लोगों ने कॉसप्लेयर्स और स्टॉल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. वायरल वीडियो में कुछ पुरुष कॉसप्लेयर के पैरों से टपकते पानी को पीने की कोशिश करते दिखाई दिए. हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि Feet Juice खरीदने वाले सभी लोग उसे पीने के इरादे से ही खरीद रहे थे या नहीं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
घटना सामने आने के बाद चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जमकर ट्रोलिंग हुई. कई यूजर्स ने इसे हैरान करने वाला, बीमार मानसिकता और सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ बताया.

पहले भी विवादों में रहे हैं Anime Convention
हाल के वर्षों में चीन में एनीमे कन्वेंशन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और देशभर में हर साल 400 से अधिक बड़े आयोजन होते हैं. इनमें लाखों युवा हिस्सा लेते हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से ऐसे आयोजनों में इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं.

ये भी पढ़ें