scorecardresearch

ट्रंप पनामा पर फिर से कब्जे की कर रहे बात? राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ट्रंप एक्शन मोड में...

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक नक्शा शेयर किया जिसमें उन्होंने अमेरिका और कनाडा को एक साथ जोड़कर दिखाया. साथ ही उन्होंने कनाडा के लोगों को यह भी बताया कि कनाडा और अमेरिका के एक साथ होने से क्या-क्या फायदे हो सकते हों. इसके अलावा उन्होंने पनाला कनाल और ग्रीनलैंड के मुद्दे पर भी बात रखी.

Advertisement

ग्रीनलैंड छोटा सा देश है. डोनाल्ड ट्रंप इसे खरीदने का मंसूबा बना रहे हैं तो फिर भी बात समझ में आती है. लेकिन दुनिया हैरान इस बात पर है कि ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना चाहते हैं. इसे लेकर वो कई बार प्रस्ताव दे चुके है. सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं. 

साथ ही कनाडा के लोगों को ये बात बता दी गई है कि अगर अमेरिका में शामिल हो गए तो क्या क्या फायदा होगा. शुरू में ये बात ट्रूडो पर तंज के तौर पर ली गई. मगर ट्रूडो के इस्तीफे के बाद भी ट्रंप कनाडा को लेकर अपने प्रस्ताव पर डटे हुए हैं.

क्यों ग्रीनलैंड है अमेरिका के लिए जरूरी
ट्रंप सिक्योरिटी को देखते हुए को इस बात को देख रहे हैं कि ग्रीनलैंड में रूस को ज्यादा सट्रैटिगिक फायदा ना मिल जाए. ट्रंप के लिए आर्कटिक की सुरक्षा काफी बड़ा मुद्दा है. और इस सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड काफी बड़ी भूमिका निभाता है. ट्रंप ग्रीनलैंड के ऊपर अपना ज्यादा दबदबा बनाना चाहते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

क्या है पनामा कनाल का मुद्दा
ट्रंप को पनामा कनाल को लेकर परेशानी हुई थी कि चीन पनामा कनाल के ऊपर काबू पाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही कनाडा में चीन का असर काफी बढ़ चुका है. ट्रंप इस तरह के बिलकुल नहीं चाहते हैं कि वह इस पर पूरी तरह काबू पा लें. वह केवल इस मुद्दे को इ तरह देख रहे है कि रूस, अमेरिका और चीन तीनों में से किसी का भी पूर्ण रूप से काबू ना हो पाए.

इजराइल और अमेरिका की दोस्ती लाएगी रंगी
इजराइल और अमेरिका का एकसाथ होना एक-दूसरे की मौजूदगी में बड़ी अहमियत रखता है. यही वजह है कि शायद हमास के लिए थोड़ी मुश्किले बढ़ जाएं. अमेरिका पहले से कई आतंकी संगठनों से बिड़ता आया है और वह हमास से भी टकरा जाएगा.