scorecardresearch

Siena Photo Awards 2021: दहशत का आइना दिखाती इस तस्वीर को देखकर भूल जाएंगे अपना दर्द

Syria: तुर्की फोटोग्राफर की ये तस्वीर सीरिया हालात को बड़े अच्छे से बयान कर रही है. बम धमाके का ही नतीजा है कि एक मासूम बच्चे ने पैदा होने से पहले ही अपने पैर गवां दिए और इसका भूगतान वो जिंदगी भर भूगतने को मजबूर है.

दहशत के बीच मुस्कुराती इस तस्वीर ने भूला दिए सबके गम दहशत के बीच मुस्कुराती इस तस्वीर ने भूला दिए सबके गम
हाइलाइट्स
  • सीरिया की इस तस्वीर ने जीता फोटो ऑफ द ईयर का खिताब

  • दहशत का आइना दिखा रही है ये तस्वीर

मैं अपने बाप के सीने से फूल चुनता हूँ , सो जब भी साँस थमी बाग़ में टहल आया.  हम्माद नियाजी का ये शेर बड़ा राहत देता मालूम पड़ता है लेकिन तुर्की के फोटोग्राफर मेहमत असलन की एक तस्वीर इस शायरी में जान फूंकती मालूम पड़ती है. फोटो को खिंचने वाले है तुर्की के फोटोग्राफर मेहमत असलन. इस बेहद ही मार्मिक फोटो के लिए उन्हें सिएना इंटरनेशनल फोटो अवार्ड्स 2021 में 'फोटो ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड से नवाजा गया है. 

सीरिया की ये फोटो बनी फोटो ऑफ द ईयर 

तस्वीर में एक सीरियाई शरणार्थी बच्चे और उसके पिता दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में ये साफ देखा जा सकता है कि पिता और बेटे दोनों के ही पैर नहीं हैं लेकिन फिर भी वे मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीर को इसकी कहानी के साथ ट्विटर पर शेयर किया है लिंज़ी बिलिंग. लिंज़ी एक फोटोग्राफर और खोजी पत्रकार हैं. सीरिया के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में पिता ने अपना पैर गंवा दिया था. सीरिया में युद्ध के दौरान छोड़ी गई नर्व गैस ने बच्चे की मां बीमार हो गई थी. इस दौरान उन्होंने जो दवाइयां लीं वह बच्चे के जन्मजात विकार की वजह बन गईं और उसका जन्म बिना शरीर के निचले हिस्से के हुआ.

सीरिया में अब तक लाखों लोगों की मौत

पिछले 10 सालों में दुनिया ने सीरिया संघर्ष के दौरान भारी बर्बादी और ख़ूनख़राबा देखा है. सीरियाई नागरिकों ने व्यवस्थित तरीके से और बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना किया है. संघर्ष में शामिल पक्षों ने भी बार-बार अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन किया, पर वे अब तक किसी भी तरह की सजा से बचे रहे हैं. लगभग एक दशक से जारी इस युद्ध में 3,50,209 लोगों के मारे जाने का दस्तावेजीकरण किया है.