scorecardresearch

Hotel Royal: 100 हेक्टेयर में फैला, 3 होटल, कैसिनो, 2 कॉन्सर्ट हॉल.... G-7 की मेजबानी कर रहा 117 साल पुराना रॉयल होटल

जी-7 शिखर सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर के होटल रॉयल में हो रहा है. ये होटल 117 साल पुराना है. इस महल का नाम ब्रिटेन के राजा एडवर्ड VII के नाम पर मिला था. हालांकि वो कभी इस महल में कदम नहीं रख पाए. यह होटल 100 हेक्टेयर में फैला है.

Hotel Royal (Photo/Evian Resort) Hotel Royal (Photo/Evian Resort)

जी-7 शिखर सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में हो रही है. 15 जून से 3 दिन तक चलने वाला सम्मेलन मशहूर Hotel Royal में आयोजित किया जा रहा है. यह होटल आल्पस की पहाड़ियों और जिनेवा झील के बीच स्थित है. यह रॉयल होटल अपनी शाही विरासत और लग्जरी के लिए फेमस है. ये होटल 1909 में बनकर तैयार हुआ था. यह भव्य वास्तुकला और शाही अंदाज के लिए मशहूर है.

117 साल पुराना होटल-
जी-7 शिखर सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में चल रहा है. ये शिखर सम्मेलन 117 साल पुराने होटल में आयोजित हो रहा है. इस होटल की स्थापना 1909 में हुई थी. यह महल शुरुआत से ही पावर और पैसों का सेंटर रहा है. होटल रॉयल का नाम ब्रिटिश राजा एडवर्ड VII के नाम पर पड़ा था. जब ये महल बन रहा था तो राजा ने इसका पहला मेहमान बनने का वादा किया था. हालांकि साल 1910 में उनकी मौत हो गई. वो कभी इस महल में नहीं जा सके थे.

Hotel Royal (Photo/Evian Resort)
Hotel Royal (Photo/Evian Resort)

100 हेक्टेयर में फैला है होटल रॉयल?
होटल रॉयल 100 हेक्टेयर में फैसला है. होटल रॉयल एक बेहतरीन और लग्जरी से भरपूर है. इसमें 3 होटल, एक एकेडमी के साथ 18-होल का गोल्फ कोर्स है. इसके अलावा इसमें थर्मल स्पा, 2 कॉन्सर्ट हॉल, एक कैसीनो और 2000 वर्ग मीटर का बच्चों का रिसॉर्ट है. होटल रॉयल का मालिकाना हक डैनोन ग्रुप के पास है, जो अपनी सहायक कंपनी के जरिए इसे संचालित करती है.

Hotel Royal (Photo/Evian Resort)
Hotel Royal (Photo/Evian Resort)

भित्तिचित्रों से सजी है लॉबी-
यह होटल फ्रांसीसी बेल-इपॉक वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है. होटल रॉयल की लॉबी मशहूर चित्रकार गुस्ताव जौल्म्स के नव-बरोक शैली में बनाए गए भित्तिचित्रों से सजी हैं. इसमें एक मूर्तिकलानुमा गोलाकार झूमर लटकता हुआ मिल जाएगा. इस झूमर के नीचे शादी मखमली सोफा और कालीन है.
इस होटल रॉयल के ऊंचे कमरों और विशाल छतों से जिनेवा झील और आल्पस पर्वत के शानदार नजारा दिखता है.

Hotel Royal (Photo/Evian Resort)
Hotel Royal (Photo/Evian Resort)

G-8 की हो चुकी है बैठक-
एवियन के मशहूर होटल रॉयल में जी-8 की बैठक हो चुकी है. उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक थे. उनकी मेजबानी में शिखर सम्मेलन हुआ था. उस समय जी-7 को जी-8 के तौर पर जाना जाता था. उसमें रूस भी शामिल था.

ये भी पढ़ें: