scorecardresearch

Iran Israel War: क्या UAE एक देश है? गल्फ कंट्री किन्हें कहते हैं? मिडिल ईस्ट का पूरा भूगोल आसान शब्दों में समझिए

टीवी डिबेट और खबरों में आप बार-बार 'गल्फ देश', 'मिडिल ईस्ट', 'वेस्ट एशिया' जैसे शब्द सुन रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठता होगा कि क्या UAE एक देश है?

UAE, Gulf Nations, and Middle East: Differences and geography explained UAE, Gulf Nations, and Middle East: Differences and geography explained

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है. इस बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम एशिया फिर सुर्खियों में है. टीवी डिबेट और खबरों में आप बार-बार 'गल्फ देश', 'मिडिल ईस्ट', 'वेस्ट एशिया' जैसे शब्द सुन रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठता होगा कि क्या UAE एक देश है? क्या ईरान भी गल्फ देश है? इजरायल किस कैटेगरी में आता है? आइए इस पूरे मामले को आसानी से समझते हैं.

क्या UAE एक देश है या कई देशों का समूह?
United Arab Emirates यानी UAE एक संप्रभु (सॉवरेन) देश है. यह कोई संगठन नहीं है. UAE दरअसल सात अमीरातों का एक संघ (फेडरेशन) है.

ये सात अमीरात हैं:
अबु धाबी (राजधानी)
दुबई
शारजाह
अजमान
उम्म अल क्वैन
रस अल खैमाह
फुजैरा

UAE का गठन 1971 में हुआ था. हर अमीरात का अपना शासक है, लेकिन सभी मिलकर एक संघीय सरकार के तहत काम करते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, व्यापार, कूटनीति या UN में सात UAE को एक ही देश माना जाता है.

world atlas

अमीरात क्या होता है?
'अमीरात' शब्द अरबी भाषा से आया है. इसका मतलब है वह इलाका जिस पर एक अमीर यानी पारंपरिक शासक का शासन हो. फर्क सिर्फ इतना है कि यहां नेता चुनाव से नहीं, बल्कि राजपरिवार से आता है.

आज के समय में ज्यादातर अमीरात किसी बड़े संघ का हिस्सा होते हैं, जैसे UAE. इसलिए अमीरात को आप एक राज्य या प्रांत जैसा समझ सकते हैं, लेकिन यहां शासक वंशानुगत होता है.

'गल्फ देश' किन्हें कहा जाता है?
जब खबरों में 'गल्फ देश' या 'गल्फ नेशंस' कहा जाता है, तो आमतौर पर उसका मतलब छह देशों के समूह से होता है, जिसे GCC कहा जाता है. GCC यानी Gulf Cooperation Council.

GCC के सदस्य देश हैं-
सऊदी अरब
संयुक्त अरब अमीरात
कतर
कुवैत
बहरीन
ओमान

Gulf nations comprising GCC (photo: Britannica.com)

 

ये सभी देश अरब प्रायद्वीप में स्थित हैं और फारस की खाड़ी के आसपास बसे हैं. इसलिए ज्यादातर खबरों में गल्फ देश कहने का मतलब यही 6 GCC देश होते हैं.

ईरान कहां फिट होता है?
ईरान भी फारस की खाड़ी से लगा हुआ है. यानी भौगोलिक रूप से वह खाड़ी किनारे का देश है. लेकिन राजनीतिक रूप से वह GCC का सदस्य नहीं है. इसलिए खबरों में जब गल्फ देशों की प्रतिक्रिया की बात होती है, तो उसमें आमतौर पर ईरान शामिल नहीं होता.

इजरायल की स्थिति क्या है?
इजरायल भी मिडिल ईस्ट में आता है, लेकिन उसकी सीमा फारस की खाड़ी से नहीं लगती. वह भूमध्य सागर के किनारे स्थित है और उसे लाल सागर तक भी पहुंच है. इसी वजह से इजरायल को गल्फ देश नहीं कहा जाता. 

(Photo: mapsofworld.com)

मिडिल ईस्ट, वेस्ट एशिया और गल्फ में फर्क
मिडिल ईस्ट (Middle East): यह एक व्यापक शब्द है, जिसमें ईरान, इजरायल, सऊदी अरब, UAE, कतर जैसे कई देश शामिल होते हैं.

गल्फ देश (Gulf Nations): आमतौर पर छह GCC अरब देश सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान.

वेस्ट एशिया (West Asia): यह ज्यादा तटस्थ और भौगोलिक शब्द है, जो एशिया के पश्चिमी हिस्से को दर्शाता है. इसमें वही देश शामिल होते हैं, लेकिन यह राजनीतिक से ज्यादा भौगोलिक पहचान है.