scorecardresearch

महिला ने पुल से कुत्ते को नदी में फेंका, Video Viral, एक्शन की मांग

नेपाल में एक महिला का कुत्ते को पुल से नदी में फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो कुत्ते नदी में गिरता है और खुद को बचाने की कोशिश भी करता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला पर एक्शन की मांग की जा रही है.

Advertisement
Nepal Viral Video Nepal Viral Video

नेपाल में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक महिला का है. महिला एक कुत्ते उठाकर नदी में फेंक रही है. इस दौरान कुत्ता बचने की कोशिश भी करता है. लेकिन महिला उसे जबरन नदी में फेंक देती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो की चर्चा भी खूब हो रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुल के कुत्ते को फेंकने का वीडियो-
वायरल वीडियो में लाल कुर्ता-सलवार पहने एक महिला पुल पर कुत्ते को दोनों हाथों से पकड़कर नदी में फेंकती दिखाई दे रही है. कुत्ता भागने की कोशिश करता है, लेकिन महिला उसे जबरन पकड़कर नदी में फेंक देती है. इसके बाद कुत्ते को नदी के पानी में बहते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच-
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुत्ते को नदी में फेंकने वाली महिला की पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है. सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय, धनगढी के एसएसपी पदम बिष्ट ने बताया कि घटना पुलिस के संज्ञान में आई है और जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कुत्ते को सेती नदी में फेंका गया है. पुलिस ने वीडियो के बझाङ जिले की सेती नदी से संबंधित होने की पुष्टि की है.

सोशल मीडिया पर हो रही कार्रवाई की मांग-
सोशल मीडिया यूजर्स ने कुत्ते को जबरन नदी में फेंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने भी जांच पूरी होने के बाद महिला को कानून के दायरे में लाने की बात कही है. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी महिला को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और उसको सजा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: