Gillian Keegan MP has been appointed Secretary of State for Education (Photo: Twitter)
Gillian Keegan MP has been appointed Secretary of State for Education (Photo: Twitter)
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने कैबिनेट की घोषणा कर दी है. और इसके बाद से ही सभी जगह चर्चाएं तेज हो गई हैं क्योंकि सुनक के कैबिनेट में ज्यादातर लोग प्राइवेट यूनिवर्सिटीज से पढ़े-लिखे हैं. लेकिन ब्रिटेन की नई शिक्षा सचिव गिलियन कीगन स्टेट स्कूल से पढ़ी हैं और उन्होंने अप्रेंटिसशिप स्कीम से फायदा भी मिला.
हालांकि, आज चर्चा कीगन की एजुकेशन से ज्यादा उनकी घड़ी की हो रही है. जी हां, सुनक की इस मंत्री ने अपनी अपॉइंटमेंट के प्रमोशन के लिए 10,000 पाउंड (9 लाख रुपए से ज्यादा) की रोलेक्स घड़ी पहने हुए पोज़ दिया. इसकी पहचान ट्विटर पर वॉच बफ रोरी ब्रूमफील्ड ने की.
सिर्फ महंगी घड़ी नहीं, तीन घर भी हैं
ब्रूमफील्ड ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि कीगन ने जो घड़ी पहनी है वह टू-टोन गोल्ड और स्टील में रोलेक्स लेडी-डेटजस्ट 31 एवरोज़ है. जिमें एक जुबली ब्रेसलेट और चॉकलेट डायमंड डायल है. साथ ही, ब्रूमफील्ड ने लिखा की उन्हें उम्मीद है कि उकी पॉलिसीज भी इस घड़ी के जितनी ही अच्छी होंगी.
दिलचस्प बात यह है कि गिलियन कीगन के पास सिर्फ महंगी घड़ी नहीं है बल्कि वह और उनके पति माइकल के पास लंदन में एक फ्लैट, दक्षिण-पूर्व फ्रांस में मोंट ब्लांक के पास एक हॉलिडे होम और दक्षिणी स्पेन में नुएवा एंडेलुसिया में एक और घर है. कीगन ने काउड्रे पार्क पोलो क्लब और चिचेस्टर यॉट क्लब की मानद सदस्यता भी स्वीकार कर ली है.