scorecardresearch

Video: 2022 का ग्रैंड वेलकम, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ नए साल का जश्न

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का स्वागत आतिशबाजी कर किया गया. वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी नया साल शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई.

नए साल का जश्न नए साल का जश्न
हाइलाइट्स
  • न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर चुके हैं.

  • ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई.

कुछ ही घंटों में साल 2021 खत्म होने को है और नया साल शुरू होने वाला है. ऐसे में दुनियाभर के तमाम देशों में नए साल के स्वागत (Happy New Year 2022) की तैयारी चल रही है. हर जगह अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाने की पूरी तैयारी है।हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार भी नए साल का जश्न कुछ फीका है. पूरी दुनिया जहां रात 12 बजने का इंतजार कर रही है, वहीं कुछ देशों ने नए साल का सेलिब्रेशन शुरू भी कर दिया है. जी हां, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है. 

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का स्वागत आतिशबाजी कर किया गया. ऑकलैंड में स्थानीय समयानुसार आधी रात हुई है और लोग नए साल का जश्न मनाना शुरू कर चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी नया साल शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की गई. ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज पर नए सला के दस्तक देते ही आतिशबाजी शुरू हो गई. इस अद्भुत आतिशबाजी की वजह से  सिडनी शहर हर साल खूब चर्चा में रहता है. 

नए साल को लेकर उत्साह का माहौल 

 कई देशों में नए साल ने दस्तक दे दी है. लोगों के मन में नए साल को लेकर काफी उत्साह है. लोग नए साल के मौके पर जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वहीं पिछले दो सालों से कोरोना महामारी ने नए साल के जश्न को बुरी तरह से प्रभावित किया है. इस मौके कई देशों में पाबंदियां भी लगाई गई हैं. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन  के कारण भी जश्न को लेकर कई पाबंदियां लगाई गई हैं. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में नए साल को लेकर सरकारें काफी सतर्क हैं. भारत में दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया में नए साल की शुरुआत होती है.