child playing with dangerous snake
child playing with dangerous snake
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और चिंतित भी. वीडियो में एक छोटी बच्ची बड़े से अजगर के ऊपर आराम से लेटी हुई नजर आ रही है. बच्ची के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं है, बल्कि वह पूरे निडरता और आत्मविश्वास के साथ सांप के ऊपर लेटकर मस्ती करती दिखाई दे रही है, जैसे वह कोई खिलौना हो. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.
वीडियो ने बढ़ाई लोगों की हैरानी
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बड़ा अजगर जमीन पर मौजूद है और एक व्यक्ति उसे संभाल रहा है. इसी दौरान छोटी बच्ची उस अजगर के ऊपर लेट जाती है. वीडियो में बच्ची बिल्कुल निडर और मुसकुराते दिखाई देती है, मानो वह किसी खतरनाक जीव के साथ नहीं बल्कि किसी नॉर्मल पालतू जानवर के साथ खेल रही हो. यह सीन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं.
परिवार की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची के आसपास मौजूद लोग उसे रोकने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं. यही कारण है कि कई लोगों ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं. यूजर्स का कहना है कि इतने बड़े और शक्तिशाली सांप के साथ इस तरह का व्यवहार जोखिम भरा साबित हो सकता है. कई लोगों ने इसे लापरवाही करार दिया है.
किसने शेयर किया वीडियो?
यह वीडियो को इन्फ्लुएंसर माइक होल्स्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @therealtarzann पर शेयर किया है. माइक को सोशल मीडिया पर 'रियल टार्जन' के नाम से भी जाना जाता है. वह अकसर जंगली जानवरों और खतरनाक जीवों के साथ अपने वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, लेकिन इस बार वीडियो में बच्ची की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा.
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
हालांकि वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोग बच्ची के आत्मविश्वास और निडर अंदाज को देखकर हैरानी जता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे बेहद जोखिम भरा कदम बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि जंगली या बड़े जीवों के साथ सावधानी बेहद जरूरी होती है, क्योंकि किसी भी समय स्थिति बदल सकती है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा और शेयर किया जाने वाला वीडियो है.
ये भी पढ़ें