world's oldest countries
world's oldest countries
वैश्विक इतिहास और सभ्यताओं के अध्ययन के आधार पर हाल ही में दुनिया के 20 सबसे पुराने देशों की एक दिलचस्प लिस्ट सामने आई है. यह लिस्ट उन देशों पर केंद्रित है जिनकी पहचान, सांस्कृतिक निरंतरता और ऐतिहासिक अस्तित्व हजारों सालों से कायम है. तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया के 20 सबसे पुराने देश कौन से हैं और इस लिस्ट में भारत का नाम किस नंबर पर आता है.
इतिहास के आधार पर दुनिया के 20 सबसे पुराने देश
1. ईरान (Iran): ये देश दुनिया का सबसे पहला और पुराना देश है जो कि लगभग 3200 ईसा पूर्व में बना था. इसे पारस (Persia) के रूप में भी जाना जाता था.
2. मिस्र (Egypt): ये देश दूसरे नंबर पर आता है ये देश लगभग 3100 ईसा पूर्व में बना था. पहले राजवंश की स्थापना के साथ ही प्राचीन सभ्यता का केंद्र बना.
3. वियतनाम (Vietnam): ये देश 2879 ईसा पूर्व, लाल नदी घाटी सभ्यता से जुड़ा है.
4. आर्मेनिया (Armenia): ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार, यह सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो कि 2492 ईसा पूर्व स्थापित हुआ था.
5. उत्तर कोरिया (North Korea): 2333 ईसा पूर्व गोजोसोन के पौराणिक साम्राज्य से अपनी उत्पत्ति मानता है.
6. चीन (China): चीन 2070 ईसा पूर्व में शांग वंश की स्थापना के साथ हुआ था. हालांकि, चीन का लिखित इतिहास 4000 से अधिक पुराना है.
7. भारत (India): इस लिस्ट में भारत 7वें नंबर पर आता है. यह 2000 ईसा पूर्व में सिंधु घाटी सभ्यता और वेदों के समय से एक प्राचीन संस्कृति के रूप में जाना जाता है.
8. जॉर्जिया (Georgia): 1300 ईसा पूर्व में बना था.
9. इजराइल (Israel): इजराइल की स्थापना 1300 ईसा पूर्व में यहूदी इतिहास और प्राचीन इस्राइली राज्यों का केंद्र था.
10. सूडान (Sudan): 1070 ईसा पूर्व में बना सुडान प्राचीन कुश साम्राज्य का हिस्सा रहा है.
11. अफगानिस्तान (Afghanistan): 678 ईसा पूर्व पहले बना था.
12. जापान (Japan): 660 ईसा पूर्व पौराणिक कथाओं के अनुसार, सम्राट जिम्मू ने जापान की स्थापना की थी.
13. ग्रीस (Greece): लगभग 976 ईसा पूर्व बना था.
14. इथियोपिया (Ethiopia): यह पहली शताब्दी ईस्वी अफ्रीका के सबसे पुराने स्वतंत्र राष्ट्रों में से एक है.
15. सैन मैरिनो (San Marino): 301 ईस्वी निया के सबसे पुराने लगातार बने गणराज्य में से एक.
16. बुल्गारिया (Bulgaria): 681 ईस्वी के प्रारंभिक यूरोपीय राष्ट्रों में से एक.
17. मोरक्को (Morocco): 789 ईस्वी इदरीसिद राजवंश के साथ स्थापित हुआ था.
18. फ्रांस (France): 843 ईस्वी में स्थापित हुआ था.
19. इटली (Italy): रोमन साम्राज्य की विरासत प्राचीन रोम की सभ्यता 2500 साल से अधिक पुरानी है.
20. इराक (Iraq): 3000 ईसा पूर्व मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यता का स्थल है.
ये भी पढ़ें: