Tsunami alert in Japan, US after massive 8.8 earthquake in Russia's Kamchatka Peninsula
Tsunami alert in Japan, US after massive 8.8 earthquake in Russia's Kamchatka Peninsula
रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में शुक्रवार को आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कई देशों और द्वीपों में सुनामी का खतरा पैदा हो गया है. US Tsunami Warning System के अनुसार, रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो द्वीप में सुनामी लहरें पहले ही पहुंच चुकी हैं.
इन देशों और द्वीपों में सुनामी की संभावना है:
3 मीटर से ज्यादा ऊंची सुनामी लहरों की आशंका:
1 से 3 मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं:
0.3 से 1 मीटर ऊंची लहरें संभव:
0.3 मीटर से कम ऊंची लहरें संभावित:
न्यूज़ीलैंड ने दी चेतावनी
न्यूज़ीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने देश के तटीय इलाकों में तेज और अनियमित समुद्री धाराओं और समुद्र में उठने वाली लहरों के लिए चेतावनी जारी की है. NEMA ने कहा, “तेज धाराएं और समुद्री लहरें लोगों को घायल कर सकती हैं या डुबो सकती हैं. तटों के पास समुद्र में तैरने वालों, मछली पकड़ने वालों, सर्फिंग करने वालों और किनारे के आसपास रहने वालों के लिए यह खतरनाक है.” एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे पानी से बाहर आ जाएं, समुद्र तट, बंदरगाह, नदियों और समुद्री मुहानों से दूर रहें.