scorecardresearch

40 साल से नहीं मुस्कुराई ये महिला...वजह जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा

यूके की एक महिला ने दावा किया है कि वह पिछले 40 सालों से नो-स्माइल रूल अपनाकर जी रही है ताकि चेहरे पर झुर्रियां न पड़ें.

no smiling for 40 years no smiling for 40 years
हाइलाइट्स
  • बचपन से मुस्कान को कंट्रोल करने का अनोखा दावा

  • क्या नो स्माइल रूल से झुर्रियां सच में दूर रहती हैं

ब्रिटेन की एक 50 साल की महिला का दावा है कि वह पिछले करीब 40 सालों से कभी नहीं मुस्कुराई और इसी वजह से उसकी त्वचा अब भी जवान और बिना झुर्रियों वाली दिखती है. महिला का दावा है कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने बोटॉक्स कराया है, लेकिन उन्होंने कभी कोई कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट नहीं लिया.

बचपन से ही नो स्माइल रूल अपनाने का दावा
महिला का कहना है कि उन्होंनेबचपन के बाद से ही मुस्कुराने और चेहरे के भाव दिखाने पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था. उनके अनुसार, चाहे खुशी हो, गम हो या कोई खास पल उन्होंने चेहरे के एक्सप्रेशन को कम रखने की आदत डाल ली. यहां तक कि अपनी बेटी के जन्म, दोस्तों के साथ खुशी के पल और डेटिंग के दौरान भी वह कभी नहीं मुस्कुराई.

क्या सच में सिर्फ स्माइल रोकने से नहीं पड़ती झुर्रियां?
इस दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो यह इतना आसान नहीं है. चेहरे पर झुर्रियां सिर्फ मुस्कुराने से नहीं आतीं, बल्कि माथे की सिकुड़न, दर्द, तनाव और दूसरे एक्सप्रेशन से भी बनती हैं. यानी अगर कोई व्यक्ति मुस्कुराना बंद भी कर दे, तब भी चेहरे पर समय के साथ उम्र के निशान आना तय है.

 

बोटॉक्स समझ लेते हैं लोग
महिला का यह भी कहना है कि लोग अक्सर उन्हें देखकर मान लेते हैं कि उन्होंने बोटॉक्स कराया है. हालांकि वह इसे अपनी डिसिप्लिन का नतीजा बताती हैं. उनका दावा है कि वह चेहरे को स्थिर रखती हैं और ज्यादा एक्सप्रेशन नहीं देतीं, जिससे त्वचा पर फाइन लाइन्स नहीं बनतीं.

लेकिन क्या बिना मुस्कुराए रहना वाकई आसान है?
इस पूरे दावे पर सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या कोई व्यक्ति 40 साल तक पूरी तरह बिना मुस्कुराए या भाव बदले रह सकता है? कई लोग इसे असंभव मान रहे हैं. प्यार, दुख, दर्द, खुशी. ये सभी भाव चेहरे पर अनजाने में आ ही जाते हैं.

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे डिसिप्लिन का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब ब्यूटी ट्रिक कहकर मजाक उड़ा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अगर मुस्कान ही नहीं होगी, तो ऐसा यंग लुक किस काम का? कई यूजर्स ने कहा, कि झुर्रियों से बचने के चक्कर में महिला ने जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल खो दिए. एक यूजर ने लिखा, हमारे पास सिर्फ एक जिंदगी है, मैं इसे हंसते और खुश रहते हुए जीना पसंद करूंगा.

ये भी पढ़ें