scorecardresearch
Advertisement

Cambodia Rat World Record: सुपरहीरों से कम नहीं है ये चूहा, 100 से ज्यादा बारूदी सुरंगें खोजीं, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

कंबोडिया में एक 5 साल के चूहे ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रॉनिन नाम का यह अफ्रीकी विशालकाय थालीदार चूहा है, जिसने 2021 से अब तक 109 बारूदी सुरंगों और 15 बिना फटे विस्फोटकों को खोजने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मगवा नाम के चूहे के नाम था, जिसने अपने कार्यकाल में 71 बारूदी सुरंगों और 38 बिना फटे विस्फोटकों का पता लगाया था। रॉनिन को मेहनती, मिलनसार और सूंघने की अद्भुत क्षमता वाला बताया गया है।