scorecardresearch
Advertisement

दुनिया का सबसे छोटा जासूस China का 'मच्छर' ड्रोन! ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग में माहिर, देखिए

चीन के हुनान प्रांत में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने मच्छर के आकार का दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन बनाने का दावा किया है. यह ड्रोन तस्वीरें लेने के साथ-साथ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है और इसे स्मार्टफोन से नियंत्रित किया जा सकता है. दावा है कि युद्ध के मैदान में यह ड्रोन किसी भी देश का सबसे घातक हथियार साबित हो सकता है.