scorecardresearch
Advertisement

America Presidential Election: डोनाल्ड ट्रंप की जीत में रहा कई भारतीयों का हाथ, Trump ने भारतवंशी ऊषा की तारीफ की

चुनाव अमेरिका में हुआ लेकिन इस चुनाव में हिंदुस्तानियों ने अपना दम दिखा दिया. अमेरिकी सियासत में भारतीयों की दखल इतनी गहराई तक कि खुद डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद भारतवंशी ऊषा की तारीफ की. ऊषा अमेरिका में चुने गए नए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी है. लेकिन इस बार के अमेरिकी चुनाव में उनके योगदान ने उन्हें एक नई पहचान दिला दी.