scorecardresearch
Advertisement

Israel Iran War: ईरान से भारतीय छात्रों की निकासी, विदेश मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ईरान और इजरायल के बीच सैन्य तनाव को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण छात्रों को आर्मेनिया, जॉर्जिया और पश्चिम एशिया के रास्ते भारत वापस लाया जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. लगभग 10,000 भारतीय छात्रों की वतन वापसी की तैयारी है.