scorecardresearch
Advertisement

Iran Israel War: ईरान-इजरायल में घमासान! G-7 सम्मिट से अचानक अमेरिका लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जानिए वजह

ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ गया है, और अब अमेरिका के सीधे युद्ध में शामिल होने की आशंका है। जी7 बैठक छोड़कर लौटे ट्रंप ने कहा है कि "सीजफायर से कुछ बड़ा होने वाला है," और वे रक्षा सलाहकारों के साथ मंथन कर रहे हैं। इजराइल के हमले में ईरान के एक और सैन्य अधिकारी मारे गए हैं, जबकि ईरान ने मोसाद मुख्यालय को निशाना बनाया है।