scorecardresearch
Advertisement

Israel-Lebanon War: आमने-सामने की जंग में बेबस हुआ हिज्बुल्लाह, 18 साल बाद लेबनान में घुसी इजराइली सेना

Israel-Lebanon War: हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले और हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद इजरायल की सेना लेबनान में घुस गई है. इजरायल ने लेबनान के अंदर जमीनी हमला शुरू कर दिए हैं. इजरायली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी हमला शुरू किया है. ये हमले सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं.