scorecardresearch
Advertisement

Moscow Metro: मॉस्को मेट्रो के 90 साल! ट्रेन के साथ इतिहास दिखाता है ये स्टेशन, म्यूजियम वाले मेट्रो के बारे में जानें

रूस की राजधानी मॉस्को में मॉस्को मेट्रो अपने 90 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है, जिसका उद्घाटन 15 मई 1935 को हुआ था। यह कोई आम मेट्रो स्टेशन नहीं है; यहाँ की दीवारें रूस के इतिहास को समेटे हैं और यह "एक चलता फिरता म्यूज़ियम जान पड़ता है"। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे बंकर के तौर पर भी इस्तेमाल किया गया था और इसका उद्देश्य सोवियत सत्ता की शक्ति और कला को आम नागरिकों तक पहुंचाना था।