scorecardresearch
Advertisement

PM Modi France Visit: 2 दिवसीय फ्रांस दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय समुदाय कर रहा भव्य स्वागत की तैयारी

आज से प्रधानमंत्री मोदी की दो दिन की फ्रांस यात्रा शुरू हो रही है. यूं तो मोदी की इस यात्रा के सियासी मायने हैं. सामरिक नजरिए से भी ये यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है. लेकिन इस सबसे अलग फ्रांस में, खासकर पेरिस में भारतीय समुदाय के लोग पलक-पावड़े बिछाए प्रधानमंत्री मोदी का इंतज़ार कर रहे हैं और उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं.