scorecardresearch
Advertisement

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पोलैंड और यूक्रेन यात्रा पर होंगे रवाना, स्वागत की हो रही जोरदार तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज पोलैंड और यूक्रेन यात्रा (PM Modi Poland Visit) पर रवाना होने वाले हैं. वे 23 अगस्त तक पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी की विदेश यात्रा का पहला पड़ाव पोलैंड है. इस दौरान वे वहां स्मारकों पर जाएंगे और पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (Prime Minister Donald Tusk) और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ बातचीत भी करेंगे.