scorecardresearch
Advertisement

Donald Trump on Canada: कनाडा का अमेरिका में होगा विलय! बताया USA का हिस्सा, आखिर ट्रंप के मन में क्या है?

20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे लेकिन उससे पहले ही ट्रंप एक्शन मोड में हैं. उनके बयानों ने दुनिया में खलबली मचा दी है. ट्रंप ने मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने का बयान देकर उन्होंने अपनी मंशा जता दी है. कनाडा को वो अमेरिका (Canada USA) का 51वां राज्य बता रहे हैं. यहां तक कि ग्रेटर अमेरिका के नक्शे में ट्रंप ने कनाडा को दिखा दिया हैं.