scorecardresearch
Advertisement

Diamond: यहां मिला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डायमंड, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप

आज हम ऐसे डायमंड(Diamond) की बात करते है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा(world second largest diamond) कहा जा रहा है. यह हीरा 2492 कैरेट का है. इसे बोत्सवाना(Botswana) में एक कनाडाई माइनिंग कंपनी ने खोजा है. आपको बता दें कि दुनिया में जितने हीरे निकलते हैं उनका 23 फीसदी बोत्सवाना से आता है. इस हीरे को बोत्सवाना की राजधानी गेबरोन(Gaborone) से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद कैरो खदान से निकाला गया है. जहां तक दुनिया के सबसे बडे हीरे की बात है तो 1905 में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा खोजा गया था. साउथ अफ्रीका में मिला ये हीरा 3106 कैरेट का था.