scorecardresearch
Advertisement

X Down: X पर 6 घंटे में 3 बार हुआ साइबर हमला... एलन मस्क के दावे के बाद मची खलबली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिन में तीन बार आउटेज की समस्या देखी गई. एलन मस्क ने इसे बड़े साइबर हमले का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि यह हमला किसी बड़े संगठित समूह या किसी देश द्वारा किया गया हो सकता है. मस्क के अनुसार, एक्स पर रोजाना हमले होते हैं, लेकिन यह हमला बहुत बड़े संसाधनों के साथ किया गया था. इस आउटेज से दुनिया भर के यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.