Advertisement

Weekly Horoscope Aquarius, 9 November 2026 - 15 November 2026: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, रुके हुए काम बनेंगे, कारोबार को आगे बढ़ाने का मिलेगा मौका

Weekly Horoscope Aquarius, 9 November 2026 - 15 November 2026: जातकों को कारोबार में होगा लाभ. नौकरी के क्षेत्र में इस सप्ताह मिल सकती है खुशखबरी. करीबी लोगों के साथ मिलेगा समय बीताने का मौका.

Aquarius Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है. इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी समझदारी से विरोधियों पर जीत हासिल कर सकते हैं. धार्मिक और सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी. वहीं, आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के योग हैं. नौकरी करने वालों को सप्ताह के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. 

कुंभ राशि का करियर और नौकरी राशिफल

नौकरी करने वाले कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह का दूसरा हिस्सा काफी अच्छा रह सकता है. लंबे समय से जिस अच्छी खबर का इंतजार कर रहे थे, वह मिल सकती है. ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. आपके काम से अधिकारी खुश रहेंगे और आपको उनका सहयोग मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समझदारी की तारीफ हो सकती है.

कुंभ राशि का व्यापार और धन राशिफल

कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह लाभ लेकर आ सकता है. यदि आप लंबे समय से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह उस पर काम शुरू हो सकता है. आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. पुरानी आर्थिक परेशानियां कम होंगी और बचत में बढ़ोतरी होने की संभावना है. संपत्ति खरीदने या बेचने से भी अच्छा लाभ मिल सकता है.

कुंभ राशि का परिवार और प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा. दोस्तों और करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप आगे रहेंगे. घर के लोगों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा.

कुंभ राशि का यात्रा और धार्मिक कार्य राशिफल

सप्ताह के बीच में आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यह यात्रा आपके लिए सुखद और फायदेमंद साबित हो सकती है. इस दौरान धार्मिक और सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी. पूजा-पाठ और दूसरे अच्छे कामों में समय बिताने का मौका मिल सकता है.

कुंभ राशि का साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना गया है. रोजाना शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं. श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करें. इससे मन को शांति और सकारात्मकता मिल सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement