कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर 2026 का महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में आपको अच्छे मौके मिलेंगे, वहीं धन, परिवार और काम को लेकर सावधानी बरतनी होगी. ग्रहों की स्थिति के कारण मन में चिंता और असमंजस बढ़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा.
सितंबर में नौकरी करने वाले लोगों को काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है. काम का दबाव भी बढ़ सकता है. कुछ जातक बेहतर अवसर और तरक्की की तलाश में नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं. कारोबार करने वालों के लिए भी समय बहुत आसान नहीं रहेगा. प्रतियोगिता बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करना जरूरी होगा.
इस महीने कर्क राशि वालों को पैसों के मामले में सावधान रहना चाहिए. खर्च बढ़ने की संभावना है और बचत करना मुश्किल हो सकता है. कुछ लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है. इसलिए पहले से बजट बनाकर चलें और गैर-जरूरी खर्चों से बचें.
सेहत के मामले में भी यह महीना थोड़ा सावधानी वाला रहेगा. खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा. कंधे, एड़ी और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है. नींद से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है. समय पर सोने और हल्का व संतुलित भोजन करने की कोशिश करें.
प्रेम और शादीशुदा जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है. अहंकार या गलतफहमी रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है. हालांकि सितंबर की शुरुआत से शुक्र की स्थिति रिश्तों में प्यार और आकर्षण बढ़ाने में मदद कर सकती है.
परिवार में किसी बात को लेकर बहस या मतभेद हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए आपको शांत रहना होगा. किसी कानूनी या घरेलू मामले को लेकर भी परेशानी हो सकती है.
रोज 11 बार ‘ॐ केतवे नमः’ मंत्र का जाप करें. मंगलवार को केतु के लिए पूजा या हवन करना भी शुभ माना गया है. इसके अलावा नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ चंद्राय नमः’ का जाप करने की सलाह दी गई है.