Advertisement

Weekly Horoscope Cancer, 21 September 2026 - 27 September 2026: इस सप्ताह बदलेंगे हालात! आर्थिक परेशानी के बीच करियर में मिल सकता है फायदा... जानें हफ्ते का राशिफल

कर्क राशि के जातक इस सप्ताह को सेहत के लिहाज को नजरअंदाज न करें. साथ ही बेवजह खर्च करने से बचें और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ काम पर भी ध्यान दें. रिश्तों में अहंकार से बचना उनके लिए काफी जरूरी है.

Cancer Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

इस सप्ताह चंद्र राशि के अनुसार राहु आठवें भाव में रहेगा. इसका असर आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति पर दिखाई दे सकता है. इसलिए इस समय आपको अपनी आदतों और खर्चों पर खास ध्यान देने की जरूरत है. सप्ताह के दौरान कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो आपको अपने फैसलों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी.

सेहत के मामले न लें हल्के में

इस सप्ताह ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना आपकी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. लगातार बाहर का या बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खाने से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. कुछ मामलों में परेशानी इतनी बढ़ सकती है कि डॉक्टर से सलाह लेनी पड़े. इसलिए इस सप्ताह हल्का और घर का बना खाना खाने की कोशिश करें. पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिएं और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें.

पैसों की जरूरत होगी, खर्च पर रखें कंट्रोल

इस सप्ताह आपको पैसे की अहमियत अच्छी तरह समझ आ सकती है. अचानक किसी जरूरी काम के लिए अधिक धन की जरूरत पड़ सकती है. वहीं, आपके पास उस समय पर्याप्त पैसे न होने से परेशानी हो सकती है. खास बात यह है कि ऐसी स्थिति में किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद भी कम रहेगी. इसलिए पहले से ही अपने खर्चों की योजना बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा.

घर में कार्यक्रम से बढ़ सकता है खर्च

चंद्र राशि के अनुसार केतु दूसरे भाव में होने के कारण परिवार में कोई कार्यक्रम या आयोजन हो सकता है. इस दौरान घर से जुड़े कामों पर काफी पैसा खर्च होने की संभावना है. लगातार बढ़ते खर्च से आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियां ज्यादा होने के कारण आपका ध्यान काम पर कम लग सकता है.

अहंकार से रिश्तों में दूरी न बढ़ाएं

करियर में आगे बढ़ते समय कई बार व्यक्ति अपने माता-पिता, गुरु और दोस्तों को समय देना कम कर देता है. इस सप्ताह आपको भी अपने पुराने रिश्तों की अहमियत महसूस हो सकती है. अगर अहंकार के कारण आप अपनों से दूर हुए हैं, तो परिस्थितियां आपको उनकी जरूरत और सहयोग का एहसास करा सकती हैं. इसलिए अपनों से बात करें और रिश्तों को मजबूत बनाए रखें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement