Advertisement

Horoscope November 2026: नवंबर के पहले दिन से बदल रही 6 राशियों की किस्मत, बढ़ेगी सैलरी और आमदनी

नवंबर 2026 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है. इस ज्योतिषीय परिवर्तन से 6 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. नौकरी में प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी और कारोबार में मुनाफे के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं.

गुरु की चाल बनाएगी शुभ योग
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

नवंबर की शुरूआत कुछ राशियों के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. दरअसल देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा. आज यानी 31 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके है और अब पूरे महीने इसी राशि में निवास करेंगा. गुरु को धन, भाग्य, ज्ञान, तरक्की और समृद्धि का कारक माना जाता है. गुरु के इस गोचर का असर नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और करियर पर देखने को मिलता है. इसके अलावा नवंबर में शुक्र, मंगल और सूर्य की चाल में भी बदलाव होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन ग्रहों की स्थिति कुछ राशि के जातकों के लिए आय बढ़ाने, नई नौकरी मिलने, प्रमोशन और कारोबार में मुनाफे के अवसर लेकर आ सकती है.

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा. लंबे समय से बेवजह के खर्चों से परेशान लोगों को राहत मिलेगी. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या अच्छा अवसर भी मिल सकता है. वहीं, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बनता दिखाई दे रहा है. पहले से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. नई स्किल सीखने और शिक्षा से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की भी उम्मीद है. हालांकि, निवेश करते समय जल्दबाजी न करें.

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को उनकी मेहनत का परिणाम मिलने का समय है. अगर पौसों की तंगी से परेशान हैं तो जातकों की ये दिक्कत भी नवंबर में दूर हो जाएगी. वाहन खरीदने का मौका मिलेगा. परिवार में चल रही अनबन भी दूर होगी.

3. सिंह राशि
क्योंकि देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, तो यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए और खास होने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे. इतना ही नहीं सफलता भी प्राप्त होगी. कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. नया काम शुरू भी शुरू हो सकता है. हालांकि की संभावना बनती भी दिख रही है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक लाभ भी मिलेगा.

4. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और बोनस मिलने के भी योग बन रहे हैं. कारोबार करने वाले लोग नई रणनीति के साथ अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. अगर लंबे समय से नया प्रोजेक्ट या व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.

5. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अनुकूल रह सकता है. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है. कारोबारियों को नए संपर्कों और साझेदारी से फायदा होने की संभावना है. पुराने ग्राहकों से भी अच्छा लाभ मिल सकता है. आय बढ़ने के साथ बेवजह के खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें.

6. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए नवंबर का महीना करियर और आर्थिक मामलों में शुभ रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. बेरोजगार लोगों को भी अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं. इस दौरान माता-पिता, गुरु और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचें.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement