scorecardresearch

Gemini Monthly Horoscope November 2026: मिथुन राशि वालों को नवंबर महीने में करियर में मिलेगी तरक्की, धन कमाने के अवसर बढ़ेंगे, यहां पढ़ें मासिक राशिफल

Mithun Masik Rashifal  November 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2026 नवंबर का महीना मिश्रित फलदाई रहेगा. मिथुन राशि वालों को नवंबर महीने में करियर में तरक्की मिलेगी. इस माह धन कमाने के लिए कई अवसर मिलेंगे. यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं तो वह वापस मिल सकता है. इस महीने अपनी सेहत का ध्यान रखें.

Advertisement
Gemini Monthly Horoscope Gemini Monthly Horoscope

Mithun Rashifal November 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कई मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, लेकिन बढ़ते खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. आइए जानते हैं कि नवंबर में मिथुन राशि वालों का करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?

करियर और कारोबार के लिए कैसा रहेगा नवंबर 
मिथुन राशि के जातकों को नवंबर में करियर के क्षेत्र में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी. शनि के दसवें भाव में होने से मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कारोबार करने वालों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है. साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोग लेन-देन और व्यावसायिक समझौतों में सावधानी बरतें. पूरी ईमानदारी से काम करेंगे तो आपको करियर में तरक्की मिलेगी. 

नवंबर में कैसी रहेगी मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति
मिथुना राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से नवंबर महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और विदेश से जुड़े कामों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, परिवार की जरूरतों और अन्य खर्चों के कारण बचत करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में बजट बनाकर चलना और अनावश्यक खर्चों से बचना फायदेमंद रहेगा.

स्वास्थ्य के मामले में बरतें सावधानी
नवंबर में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि, खानपान में लापरवाही के कारण पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम पर ध्यान दें. किसी तरह की बड़ी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी न करें.

कैसा रहेगा प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम और वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. अहंकार और बातचीत की कमी रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और शांतिपूर्वक बातचीत करने की कोशिश करें. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 22 नवंबर के बाद रिश्तों में सुधार और आपसी तालमेल बढ़ने की संभावना है. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस होने की आशंका है. पिता के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में धैर्य रखें और परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करें. आपसी सहयोग और बेहतर संवाद से घर का माहौल सुखद बनाया जा सकता है.

उपाय
1. प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
2. रोजाना 41 बार ॐ नमो नारायण मंत्र का जाप करें.
3. मंगलवार को राहु ग्रह की शांति के लिए पूजा या हवन कराएं.