Advertisement

Aquarius Weekly Horoscope 26 Dec- 1 Jan 2023: ऑफिस में आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को दिया जाएगा...मेहनत से पीछे ना हटें, परिवार को समय दें

कुंभ साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह अपनी सेहत का ख्याल रखें जरा सी लापरवाही आपकी तबियत बिगाड़ सकती है. परिवार को समय दें. खाली ना बैठें वरना आपको करियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

इस सप्ताह कुंभ राशि वाले महसूस करेंगे कि आपकी शारीरिक और मानसिक दिक्कत का कारण आपका दुःखी रहना है इसलिए खुश रहने की कोशिश करें. आप यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं? लेकिन बावजूद इसके आपको अपना पैसा हर किसी पर बेवजह खर्च नहीं करना है. इस हफ्ते आपको अपने खर्चों में इजाफा करने से बचना होगा. 

परिवार को समय दें
इस सप्ताह आपको महसूस होगा कि आपके परिवार वाले आपसे ज्यादा खुश नहीं हैं, फिर चाहे आप उसके लिए कुछ भी कर लें. इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इसके लिए खुद को कोसने के बजाय घर के सदस्यों को थोड़ा समय दें और स्थितियों के सुधरने का इंतजार करें. इस सप्ताह आपके पास अपने लिए पर्याप्त समय होगा, इसलिए मौके का लाभ उठाएं और बाहर टहलने जाएं. घर पर ही थोड़ा बहुत व्यायाम करें. इस सप्ताह आपके कार्यभार में कुछ कमी आएगी जिससे खाली बैठने में आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है. कोशिश करें कि खुद को इंगेज रखें.

मेहनत से पीछे ना हटें
शनि के बारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप पाएंगे कि आपकी सारी उपलब्धियां और श्रेय किसी और को दिया जा रहा है इसलिए आपने जो काम किया है उसका श्रेय किसी और को न लेने दें. अन्यथा करियर में नकारात्मक रूप से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उच्च मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश पाने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी. इसलिए अपने प्रयास जारी रखें, और मेहनत से पीछे न हटें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement