Leo April 2026 Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल में खुलेगा किस्मत का दरवाजा, करियर में तरक्की लेकिन सेहत के लिए रेड अलर्ट

सिंह राशि (Leo) के जातकों के लिए अप्रैल 2026 का महीना मिला-जुला लेकिन अंत में बेहद लाभकारी साबित होने वाला है. करियर में जहां नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा, वहीं सेहत और रिश्तों के मोर्चे पर सावधानी बरतनी होगी.

Leo April 2026 Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

अप्रैल का महीना सिंह राशि के लिए काफी लाभकारी होने जा रहा है, जो आत्मविश्वास और प्रगति के ओर आपको लेकर जाएगा. इस पूरे महीने आपका फोकस केवल करियर ग्रोथ और आर्थिक स्थिति सुधारने पर रहेगा, जिसका फायदा आपको मनथ के दूसरे हिस्से में दिखना शुरू होगा. हालांकि 14 अप्रैल तक संभल-संभल कर चलने की जरूरत है. अगर आप लंबे समय से किसी प्रयास में लगे हैं, तो वह काम भी आपके बनते चले जाएंगे. 

करियर और आर्थिक स्थिति
महीने की शुरुआत में काम के दौरान ध्यान भटक सकता है या आपका मूड स्थिर नहीं रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे अप्रैल आगे बढ़ेगा, आपकी मेहनत आपको पहचान दिलाना शुरू कर देगी. अप्रैल के बीच में करियर में बड़ी प्रगति और नए अवसर मिलने की संभावना मजबूत है. 

हालांकि केतु अचानक खर्च या गलत निवेश का संकेत दे रहा है, इसलिए किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी न करें. अच्छी बात यह है कि अप्रैल के आखिरी दो हफ्तों में इनकम बढ़ने या पुराने अटके हुए पैसे मिलने की भी संभावना बन रही है.

लव लाइफ
अप्रैल का महीना लव लाइफ के लिए अच्छा माना जा रहा है. लेकिन 7वें भाव में राहु का होना रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. शादीशुदा लोगों को कभी-कभी गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बातचीत से रिश्ते सुधर सकते हैं. साथ ही इस महीने आप अपने पार्टनर के लिए रोमांस फील करेंगे और उन्हें अच्छा महसूस करवाएंगे. 

सेहत 
थोड़ा खुद का ख्याल रखना जरूरी है. खास कर उन मामलों में जहां आप मानसिक थकान महसूस करते हैं. मानसिक थकान के चलते ही थोड़ी सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए टेंशन फालतू में न लें. खाने पीने का ख्याल रखें क्योंकि थोड़ी किडनी से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है.

उपाय 
सूर्य दर्शन करके रोज सूर्य देवता को जल दें. शिवजी का ध्यान और नाम जाप करें, ताकि मानसिक शांति मिल सके. शिवजी की पूजा करने से राहु केतु संकट भी दूर होगा. 

हो सके तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल चीज का दान करें. 

घर की किसी महिला, बहन, पत्नी या  मां को चांदी के आभूषण देने से कमाई के रास्ते खुलेंगे, साथ ही जीवन में खुशहाली आएगी.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED