Leo Horoscope July 2022 : सिंह राशिवालों को इस माह बन रहे हैं धन लाभ के योग, जानिए किन बातों का रखना है खास ख्याल

Leo Horoscope July 2022 : सिंह राशि वालों के लिए यह माह मिलुजला फल देने वाला है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी तो वहीं मानसिक स्थिति को लेकर परेशानी रह सकती है. प्रेम संबंध मधुर बना रहेगा लेकिन कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना होगा.

सिंह राशिफल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST
  • इस माह तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे
  • आर्थिक मजबूत होने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं

साल 2022 का जुलाई महीना शुरू हो रहा है. सूर्य की हर नई किरण जिंदगी में कुछ नया लेकर आता है. यह फलदायी भी हो सकता है और नहीं भी. जुलाई माह के शुरू होते ही सब यह जानना चाह रहे होंगे कि उनके लिए यह माह कैसा रहने वाला है. ऐसे में हम आज बात करेंगे सिंह राशि वाले जातकों की. क्या जुलाई माह में सिंह राशिवालों का भाग्योदय होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे या कोई दोष है जो आगे बढ़ने में बाधक बनेगा. धन की स्थिति कैसी रहेगी और स्वास्थ्य कैसा रहेगा जानेंगे सब इसके साथ ही जानेंगे एक महाउपाय भी.

धन की स्थिति रहेगी ठीक

सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई माह आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा गुजरने वाला है. इस माह आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है. जैसे किसी दोस्त, रिश्तेदार के पास लंबे समय से जो पैसा फंसा हुआ है वो इस माह मिल सकता है. बुध के एकादश भाव में द्वितीय भाव के स्वामी सूर्य के साथ उपस्थित रहेंगे ऐसे में धन से जुड़ी परेशानी खत्म होते हुए दिखाई दे रही है. संपत्ति से जुड़ा विवाद भी इस महीने सुलझ सकता है. जिसका फायदा सिंह राशि के जातकों को मिलेगा. कारोबार में भी फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस माह फिजूलखर्ची करने से बचें.

सेहत को लेकर रहना होगा सचेत

इस माह सिंह राशिवालों को सेहत को लेकर सचेत रहना होगा.   पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. इसलिए कोशिश करें कि लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें और भागदौड़ न करें. खानपान का ध्यान रखें. महीने के अंत में स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा. 

प्रेम और वैवाहिक जीवन 

सिंह राशिवालों के लिए यह माह प्रेम की दृष्टिकोण से अच्छा बीतने वाला है. माह की शुरुआत में परेशानी हो सकती है. आपसी मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से प्रेमी जोड़ों में व्यर्थ का विवाद उत्पन्न हो सकता है. और यह मानसिक परेशानियों का कारण बनेगा. इसलिए कोशिश करें कि ऐसे मामलों में एक पक्ष शांति बनाए रखें और समझदारी से काम लें. हालांकि माह के मध्य में सब कुछ ठीक हो जाने की उम्मीद है. वैवाहिक जीवन में मधुरता में कमी आएगी. 

पारिवारिक जीवन और मित्रता 

सिंह राशि वाले के परिवार में इस माह मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं. और इस कार्य में आपकी भागीदारी रहेगी. घर में सुख शांति बनी रहेगी. रिश्तेदारों से सबंध में मधुरता बनी रहेगी. किसी तरह की कोई कड़वाहट होगी तो वह इस माह दूर हो जाएगी. भाई बहनों के बीच प्यार बना रहेगा. दोस्तों से सहयोग मिलेगा.

करियर और व्यापार

करियर और व्यापार की दृषिटकोण से सिंह राशिवालों के लिए यह माह अनुकूल रहने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे. ऑफिस में बॉस से सहयोग मिलेगा. इसके अलावा नए कार्यस्थल से अच्छा ऑफर मिल सकता है. स्थान परिवर्तन के योग बने रहे हैं. अपने सालों के आइडिया पर काम शुरू किया जा सकता ह. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे.

महाउपाय

हर मंगलवार को हनुमान जी को चार केले चढ़ाएं.  भगवान सूर्य को नहाने के बाद रक्त पुष्प डालकर जल अर्पित करें. गुरुवार के दिन भगवान श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं और शांत मन से उनका ध्यान करें.

 

Read more!

RECOMMENDED