सिंह राशि के जातकों का ये हफ्ता मेहनत मांग रहा है. इस पूरे हफ्ते आपको परिश्रम करना होगा, तब जाकर अंत में परिणाम प्राप्त होंगे. वहीं परिवार में तनाव भी बढ़ सकता है. बेकार की चीजों पर गुस्सा न करें और किसी चीज को लेकर अहंकार करने से बचें. कार्यस्थल पर दबाव महसूस भी होगा, लेकिन वाणी पर संयम नहीं खोइए. वरना बड़ा दंड भुगतना पड़ सकता है.
करियर
करियर की बात करें तो थोड़ा परिश्रम देखने को मिल सकता है. इस हफ्ते वृषभ राशि में शुक्र का गोचर होगा, तो थोड़ा संभल कर रहें. ऑफिस में थोड़ा दबाव महसूस होगा, नौकरी मिलने में कठिनाई आएगी, और अपनी क्षमता साबित करने में दिक्कत बढ़ सकती है.
व्यापार
जो लोग भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, वह थोड़ा संभल कर रहें. निवेश नुकसानदेह साबित हो सकता है. फालतू में किसी पर भी भरोसा न करें, चाहे कोई कितना भी करीबी हो. निवेश करने से पहले किसी खास से सलाह जरूर लें.
स्वास्थ्य
इस हफ्ता आते उतार-चढ़ाव के बीच मानसिक तकलीफ आ सकती है. सिर भारी होगा, कंधों में दर्द रहेगा, और मन परेशान रह सकता है. साथ ही पेट से जुड़ी दिक्कतें भी सता सकती हैं. इन सबसे बचने के एक ही उपाय है कि फालतू की चींता न करें. सुबह-शाम घूमने से सेहत अच्छा रहेगा.
साप्ताहिक उपाय
नियमित रूप से रोज सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित करें. जल अर्पित करने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें. जल में थोड़ा गुड़ और फूल डालना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा.
हनुमान चालीसा का पाठ
हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने से फायदा मिलेगा. मानसिक दबाव दूर होंगे और फोकस क्लीयर होगा. नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होंगी.
वाणी पर कंट्रोल
सबसे जरूरी है वाणी पर कंट्रोल रखना. जल्दबाजी में किसी को पलट के जबाव न दें. हो सकता है, वहीं व्यक्ति अंत में आपको फायदा पहुंचा दें. सबसे अच्छा बोलें, खास कर घर परिवार वालों से. घर में बाद-विवाद करने से मानसिक परेशानी बढ़ेगी और आपकी इज्जत कम होगी.
इन उपायों को करने से मन शांत होगा और सोचने-समझने का मौका मिलेगा. संयम और समझ से काम लेंगे को तकलीफें दूर होंगी.
ये भी पढ़ें