leo Weekly Horoscope (31 August 2026 to 6 September 2026) अगर आप हताश और निराश हैं किसी चीज को लेकर. या बहुत दिन से कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऑफिस में आपके मेहनत के हिसाब से आपको मान-सम्मान नहीं मिल रहा, तो 31 अगस्त 2026 से 6 सितंबर 2026 के बीच का ये सप्ताह आपका होने वाला है. सिंह राशि के जातकों का इस दौरान काम को लेकर आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आपका कोई काम बहुत दिन से आगे नहीं बढ़ रहा, तो रुके हुए काम आगे बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा. अगर परिवार और रिश्तों में खट-पट चल रही है, तो बातचीत के जरिए चीजों को बेहतर किया जा सकता है.
करियर में मिलेगा मौका
सिंह राशि के जातक जो नौकरी करने वाले हैं, उनके लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. हालांकि जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इन्हें संभालने में बॉस का सहयोग मिलेगा. ऑफिस में आपके काम पर अधिकारियों की नजर पड़ सकती है, और वह आपको आपकी मेहनत के लिए भी सराहेंगे. वहीं, जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उन्हें नए अवसरों की तलाश जारी रखनी चाहिए.
वहीं कारोबार करने वाले सिंह राशि के लोगों को भी इस सप्ताह कोई नया संपर्क या काम मिल सकता है. हालांकि, किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा. खास करके बिना सोचे समझे निवेश न करें. कहीं पैसा दे रहे तो उसका रिकार्ड रखें.
पैसों के मामले से सतर्कता
इस सप्ताह आमदनी को लेकर स्थिति सामान्य से बेहतर हो सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. घर या किसी जरूरी काम पर अचानक पैसा खर्च होने की संभावना है. ऐसे में बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा. निवेश से जुड़े किसी फैसले में जल्दबाजी न करें. बिना पूरी जानकारी के किसी के कहने पर पैसा लगाने से बचें.
परिवार में बना रहेगा अपनापन
घर-परिवार के मामले में सप्ताह ठीक रहने वाला है. किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए खत्म करने का मौका मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य की परेशानी में आपका सहयोग उनके लिए काफी मायने रखेगा. भाई-बहन या किसी करीबी के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. घर में कोई छोटी खुशी भी माहौल को बेहतर कर सकती है.
रिलेशनशिप में हैं तो इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करना आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा. छोटी बातों को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए किसी बात को मन में रखने के बजाय सीधे बातचीत करें. सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. हालांकि, रिश्ते को लेकर जल्दबाजी करने से बचें.
सेहत का रखें ध्यान
इस सप्ताह काम के साथ आराम पर भी ध्यान देना जरूरी है. लगातार व्यस्त रहने की वजह से थकान महसूस हो सकती है. नींद और खान-पान को नजरअंदाज बिलकुल भी न करें. अगर लंबे समय से किसी काम को लेकर तनाव में हैं तो उसे कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करें, ताकि मानसिक शांति प्राप्त हो.
ये भी पढ़ें