scorecardresearch

Scorpio Monthly Horoscope September 2026: वृश्चिक राशि वालों को इस महीने में मिलेगा बड़ा मौका? जानें नौकरी, बिजनेस और पैसे का भविष्य... कैसा रहेगा सितंबर का राशिफल?

सितंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है. करियर में काम का दबाव और सहकर्मियों से तनाव बढ़ सकता है. नौकरी या कारोबार में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा. जानिए सितंबर में वृश्चिक राशि वालों के करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, परिवार और उपाय से जुड़ी पूरी जानकारी.

Advertisement
Scorpio Monthly Horoscope Scorpio Monthly Horoscope

वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर 2026 का महीना मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है. इस महीने करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. परिवार और पैसों से जुड़ी कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं. हालांकि महीने के दूसरे हिस्से में स्थितियों में सुधार के संकेत हैं. खासकर 15 सितंबर के बाद नौकरी और आर्थिक मामलों में बेहतर मौके मिल सकते हैं.

करियर में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सितंबर में नौकरी करने वाले लोगों को काम के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है. काम का बोझ बढ़ने से थकान भी महसूस हो सकती है. कुछ लोग नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं. नौकरी बदलने के लिए 15 सितंबर के बाद का समय बेहतर रह सकता है. कारोबार करने वालों को भी इस महीने सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है.

पैसों के मामले में रहें सावधान

आर्थिक स्थिति की बात करें तो महीने की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं. कमाई के बावजूद बचत करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाना बेहतर रहेगा. निवेश से जुड़े फैसले भी जल्दबाजी में न लें. हालांकि 15 सितंबर के बाद आय बढ़ने और आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं. इस समय धन लाभ के नए रास्ते भी मिल सकते हैं.

सेहत को लेकर बरतें सावधानी

स्वास्थ्य के मामले में सितंबर थोड़ा कमजोर रह सकता है. इस दौरान थकान, तनाव और असहजता महसूस हो सकती है. त्वचा, आंखों और दांतों से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं. बच्चों की सेहत को लेकर भी खर्च बढ़ने की संभावना बताई गई है. ऐसे में खान-पान और आराम का ध्यान रखना जरूरी होगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों में इस महीने तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी या छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है. शादी की योजना बना रहे लोगों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में रिश्तों से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें और बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें.

परिवार में तनाव से बचें

परिवार में मतभेद और तनाव की स्थिति बन सकती है. किसी कानूनी मामले को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है. घर के सदस्यों से बात करते समय धैर्य रखें और बेवजह की बहस से बचें. परिवार में तालमेल बनाए रखने से परेशानियां कम हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

ज्योतिषीय सलाह के अनुसार रोज ‘ॐ केतवे नमः’ मंत्र का 27 बार जाप करें. इसके अलावा ‘ॐ राहवे नमः’ का 108 बार और ‘ॐ मंदाय नमः’ का 41 बार जाप करने की सलाह दी गई है.