मीन राशि वाले जातकों को इस हफ्ते जितना हो सके अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर खुद को थोड़ा आराम देने की कोशिश करनी चाहिए. इस सप्ताह नई गतिविधियों में शामिल होकर अपना मनोरंजन करना आपके शारीरिक विश्राम में बहुत मददगार साबित होगा. इसलिए थकाने वाले कार्यों से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए बेहतर होगा. सप्ताह की शुरुआत से ही बहुत सारे बदलाव होंगे. करियर में नये अवसरों और सफलता का समय है.
धन की स्थिति अच्छी रहेगी
इस सप्ताह आपको धन जमा करने के बारे में शुरुआत से ही सोचना होगा और इसके लिए आपको अपने घर के सदस्यों और अपने करीबियों से योजनाओं पर चर्चा करनी होगी. सही सलाह और मेहनत से खूब लाभ होगा. धन की स्थिति अच्छी रहेगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा.
अच्छा उपहार प्राप्त हो सकता
इस सप्ताह आपका जीवनसाथी आपको परिवार में सामंजस्य बिठाने में मदद करेगा और यही आपके लिए सबसे फ़ायदेमंद भी साबित होगा. इस बात के भी योग बन रहे हैं कि आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से किसी प्रकार का कोई अच्छा उपहार प्राप्त हो सकता है.
विरोधी आपके मित्र बन जाएंगे
आपकी आंतरिक शक्ति आपके कार्यस्थल पर आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी और आप अपने प्रभाव को नियंत्रण में रखकर दूसरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे. साथ ही आपके शत्रु और विरोधी आपकी मदद पाकर आपके मित्र बन जाएंगे. इससे आपको अपने भविष्य में अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
बुधवार का दिन होगा शुभ
इस सप्ताह सबसे ज्यादा आपको यह समझना होगा कि हर बार सफल होना हमारे लिए संभव नहीं है और इस सप्ताह मिलने वाली असफलताएं आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी पैदा करेंगी. इससे आपके मन में चलने वाली कई शंकाएं आपको परेशान कर सकती हैं.सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान बनाये रखें. बुधवार का दिन आपके लिये विशेष अनुकूल रहेगा.