scorecardresearch

Leo Weekly Horoscope 5-11 December 2022: सिंह राशि के जातकों के सेहत में होगा सुधार, प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता

Singh Saptahik Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मंगलमय रहने वाला है. धन के मामलों में तथा प्रेम के मामलों में शुभ संकेत मिलने वाले हैं. सेहत में सुधार होता दिखाई दे रहा है. हालांकि कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना होगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 5 December to 11 December 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल Leo Weekly Horoscope 5 December to 11 December 2022
हाइलाइट्स
  • अपने पार्टनर से मन की बात शेयर कर पाएंगे

  • सर्दी जुकाम जैसी छोटी मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती है

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई मामलों में फलदायी रहने वाला है तो कई मामलों में ध्यान रखने की जरूरत है. ज्योतिष के अनुसार सप्ताह की शुरुआत से धन की स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य और परिवार की स्थिति ठीक बनी रहेगी. विवाह तय होने या किसी मांगलिक कार्य के होने के योग हैं. करियर की तमाम बाधाएं दूर होती जायेंगी. चलिए विस्तार से जानते हैं कि सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना है और सप्ताह का उत्तम दिन कौन सा रहेगा.

सेहत में होगा सुधार

सिंह राशि के जातकों के सेहत में इस सप्ताह सुधार देखने को मिलेगा. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. हालांकि किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिए इस सप्ताह भी सेहत पर ध्यान बनाएं रखें. सर्दी जुकाम जैसी छोटी मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती है लेकिन इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं.

आर्थिक सफलता मिलेगी

आर्थिक लिहाज से यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. धन का आगमन बना रहेगा. बिजनेस में किया गया परिश्रम इस सप्ताह शुभ फल लेकर आएगा. मुनाफे में वृद्धि होगी और धन की समस्या दूर होगी. हालांकि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है. 

पारिवारिक सदस्यों से मिलेगा सहयोग

इस सप्ताह आपको अपने बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अगर आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसते हैं तो भाई बहन का सहयोग आपके काम आएगा और आप परेशानियों से उबरने में कामयाब होंगे. लेकिन इसके लिए खुद के साथ होने वाली परेशानियों को अपने परिवार के सदस्यों के सामने बिना किसी झिझक के जरूर रखें. प्रेम संबंधों में आप अपने पार्टनर से मन की बात शेयर कर पाएंगे और इसका नतीजा होगा कि रिश्तों में मधुरता आएगी.

सप्ताह का उत्तम दिन और सलाह

सिंह राशि के जातक इस सप्ताह अपने सारे महत्वपूर्ण काम निपटाने का प्रयास करें. अगर बात उत्तम दिन की करें तो शनिवार का दिन इस सप्ताह आपके लिये उत्तम रहेगा. इसलिए कोशिश करें कि अगर आप शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए शनिवार का दिन चुनें.