Aries Weekly Horoscope 24-30 October 2022: इस हफ्ते मेष राशिवालों की मानसिक स्थिति में होगा सुधार, परिवार में होगा खुशहाली का माहौल

Mesh Saptahik Rashifal: मेष राशिफल वालों के लिए 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर का समय अच्छा रहने वाला है. इस हफ्ते मेष राशिवालों की मानसिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा परिवार में भी खुशहाली का माहौल होगा.

Aries Weekly Horoscope 24-30 October 2022
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST
  • करियर में मिलेगी मदद 
  • जमीन खरीदने के योग हैं

मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से मानसिक स्थिति में सुधार होगा. धीरे धीरे धन का आगमन बना रहेगा. इसके अलावा, घर के कार्यों तथा शिक्षा आदि में व्यस्तता रहेगी. परिवार में कोई मंगल कार्य होगा, उपहार का लाभ मिलेगा. इस सप्ताह में स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें, धन खर्च पर ध्यान दें. पूरे सप्ताह शनि मंत्र का जप करना लाभकारी होगा. 

करियर में मिलेगी मदद 

मेष राशि के जातकों के लिए 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक का सप्ताह शुभता लेकर आने वाला है. इस सप्ताह आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. ये यात्रा करियर-कारोबार के सिलसिले होगी. इस दौरान आपको अपने  करियर से जुड़ी सभी मदद प्रदान होगी.  ये मदद आपको किसी प्रभावी व्यक्ति द्वारा मिलेगी, जिससे आपको करियर और कारोबार में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. 

जमीन खरीदने के योग हैं

अगर आप जमीन या घर खरीदने का सोच रहे हैं तो  ख्वाहिश भी आपकी इस सप्ताह पूरी हो सकती है. इसके शुभ योग बन रहे हैं. धन और व्यापार के लिहाज से भी ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है.  हालांकि, कुछ लोगों से आपको बचकर रहने की जरूरत है. हफ्ते कुछ अच्छी चीजें हो सकती हैं. घर में भी खुशहाल माहौल रहने वाला है. 

उपाय के रूप में आप हर दिन हनुमान जी को लाल फूल और रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
 

 

Read more!

RECOMMENDED