Gemini Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: मिथुन राशि वालों को इस इस सप्ताह मां लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ, करियर में मिलेगी सफलता, जानें और क्या-क्या होगा फायदा

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के ऊपर इस सप्ताह माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे धन की कमी नहीं होगी. एक लंबे अरसे के बाद ये सप्ताह आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा. इस सप्ताह करियर में सफलता मिलने के योग हैं.

Gemini Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

मिथुन राशि के जातकों के लिए 29 जून से 5 जुलाई 2026 तक का सप्ताह कई मामलों में शुभ फल देने वाला रहेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण इस सप्ताह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिलेंगे. मां लक्ष्मी की कृपा से धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे.

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत
बृहस्पति के दूसरे भाव में होने से आर्थिक मामलों में मजबूती आने के योग हैं. इस सप्ताह आपके पुराने नुकसान की भरपाई करने के अवसर मिल सकते हैं. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर लाभ प्राप्त होगा. सूर्य और बुध की युति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, जिससे आप नई योजनाओं पर काम कर पाएंगे. नौकरी और कारोबार में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. यदि कोई बड़ा आर्थिक या व्यावसायिक निर्णय लेना चाहते हैं तो बुधवार का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी दक्षता और मेहनत की परीक्षा हो सकती है. अधिक काम और जिम्मेदारियों के कारण दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ लोगों का अनुभव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद या गलतफहमी से बचें और अपनी बात सोच-समझकर रखें. अहंकार और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. कारोबार करने वाले जातकों को नए प्रस्ताव, साझेदारी या संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं. बुधवार का दिन बातचीत, दस्तावेज और महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए अच्छा रहेगा. इस सप्ताह कारोबार में काफी लाभ मिलेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी.अविवाहित लोगों को किसी परिचित के माध्यम से नए रिश्ते की शुरुआत का अवसर मिल सकता है. यदि आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो सरल और ईमानदार तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त करें. शुक्र के प्रभाव से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. मंगलवार और बुधवार को भावनात्मक सहयोग मिलने के योग हैं. जीवनसाथी आपका साथ देगा और रिश्तों में समझ बढ़ेगी. हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को छोटी बातों पर बहस से बचने की जरूरत है. काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे, जिससे नाराजगी हो सकती है. वादों को पूरा करने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा. मौसम बदलने से छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं. किसी भी बीमारी में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई लेने से बचें. खान-पान में लापरवाही, बाहर का खाना और कम पानी पीना परेशानी बढ़ा सकता है. लंबे समय तक बैठने से शरीर में जकड़न या थकान महसूस हो सकती है. वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान सावधानी रखें. नियमित नींद, हल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन आपके लिए लाभकारी रहेगा.

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मेहनत और सफलता का संकेत दे रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने की क्षमता बढ़ेगी. विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को इस दिशा में सही जानकारी जुटानी चाहिए और परिवार से चर्चा करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए. परीक्षा, इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

शुभ रंग और उपाय
शुभ रंग: हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें और मन को शांत रखने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें.

नोट: कुल मिलाकर मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक प्रगति, करियर में सफलता और रिश्तों में मजबूती लेकर आ सकता है. मेहनत, संयम और सही निर्णय आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोलेंगे.


 

Read more!

RECOMMENDED