Advertisement

Taurus Monthly Horoscope October 2026: वृषभ राशि वालों को अक्टूबर में करियर में तरक्की के साथ बढ़ेगी कमाई, जानें प्रेम और परिवार के लिए कैसा रहेगा महीना?

Vrishabha Masik Rashifal October 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 का अक्टूबर महीना मिलाजुला रहेगा. ईमानदारी से मेहनत करने पर हर कार्य में सफलता मिलेगी. इस महीने करियर में तरक्की के योग है. कई स्रोतों से धन का आगमन होने की संभावना है. 

Taurus Monthly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

Taurus Monthly Horoscope October 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर 2026 कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. इस महीने शनि देव की अनुकूल स्थिति से करियर और आर्थिक क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. कारोबार करने वालों को नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, केतु की चौथे भाव में स्थिति के कारण घरेलू खर्च और धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी.

करियर में तरक्की के योग
अक्टूबर 2026 में वृषभ राशि वालों का करियर मजबूत स्थिति में रह सकता है. शनि देव नौवें और दसवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में विराजमान रहेंगे. ग्यारहवां भाव लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान विदेश में नौकरी या काम के सिलसिले में जाने का मौका भी मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के साथ नए बिजनेस अवसर सामने आ सकते हैं.

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी 
आर्थिक दृष्टि से साल 2026 का अक्टूबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है. ग्यारहवें भाव में शनि की स्थिति आय बढ़ाने और धन संचय के अवसर दे सकती है. गुरु की आठवें भाव में मौजूदगी के कारण अचानक या अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि इस दौरान लापरवाही से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. केतु के चौथे भाव में होने से घर-परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं. ऐसे में अनावश्यक खरीदारी और बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

सेहत रहेगी अच्छी
स्वास्थ्य के लिहाज से अक्टूबर का महीना वृषभ राशि वालों के लिए राहत देने वाला रह सकता है. शनि की अनुकूल स्थिति के कारण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहने की संभावना है. आप खुद को पहले से ज्यादा फिट और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. फिर भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा. नियमित योग, व्यायाम और संतुलित खान-पान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है.

प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ेगी मिठास
प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी अक्टूबर का महीना अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है. शनि के ग्यारहवें भाव में होने से रिश्तों में स्थिरता और आपसी समझ बढ़ सकती है. आप अपने साथी के प्रति अधिक जिम्मेदार और सहयोगी नजर आएंगे. प्रेम और वैवाहिक जीवन के कारक शुक्र भी सकारात्मक परिणाम देने की स्थिति में रहेंगे. इससे रिश्ते में प्यार, विश्वास और मधुरता बढ़ सकती है.

परिवार में बढ़ेगा मान-सम्मान
पारिवारिक जीवन की बात करें तो अक्टूबर में घर का माहौल सुखद रह सकता है. शनि की दृष्टि पांचवें भाव पर होने से परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर रहने की संभावना है. घर में नैतिक मूल्यों और आपसी सम्मान को बढ़ावा मिलेगा. परिवार के लोगों की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. आपके प्रयासों और मजबूत इच्छाशक्ति से घर में सुख-शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी.

उपाय
1.
रोज ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.
2. शुक्रवार को शुक्र ग्रह की पूजा-अर्चना करें.
3. प्रतिदिन ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 33 बार जाप करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement