Advertisement

Taurus Monthly Horoscope September 2026: वृषभ राशि वालों को सितंबर में भाग्य देगा साथ, नौकरी से लेकर व्यापार तक में मिलेगी मनचाही सफलता, खर्चों पर लगाएं लगाम और बचत पर दें ध्यान

Vrishabha Masik Rashifal September 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 का सितंबर महीना काफी फलदायी रहेगा. इस महीने भाग्य साथ देगा, इससे हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है. इस महीने धन भी खूब आएगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानी हो सकती है. 

Taurus Monthly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2026 का सितंबर महीना लाभदायी रहेगा. सितंबर में शनि देव आपके 11वें भाव में रहेंगे, जो अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे. बृहस्‍पति देव उच्च राशि में विराजमान होंगे और यह आपके लाभ भाव यानी 11वें भाव के स्वामी भी हैं. ऐसे में यह आपके लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आ सकते हैं. सितंबर महीने में भाग्य साथ देगा. इससे नौकरी से लेकर व्यापार तक में सफलता मिलने की संभावना है. सितंबर में 10वें भाव में राहु के होने से आपको विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. इस महीने धन भी खूब आएगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा नहीं तो आर्थिक परेशानी हो सकती है. 

करियर में लाभ के योग 
वृषभ राशि वालों को सितंबर में करियर में लाभ मिलने के योग हैं. 9वें और 10वें भाव के स्‍वामी शनि के 11वें भाव में होने से करियर में अधिक लाभ मिलने की संभावना है. सितंबर में वृषभ राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है. वृषभ राशि वालों को सितंबर महीने में करियर के सिलसिले में अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो बिजनेस-व्यापार करते हैं, उनके लिए भी सितंबर का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में खूब तरक्की मिलेगी. 

आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी 
वृषभ राशि वालों के पास सितंबर महीने में कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस महीने शनि के आपके 11वें भाव में होने की वजह से अधिक धन कमाने को लेकर सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त हो सकते हैं. दूसरे भाव का स्‍वामी बुध आपके 5वें और 6वें भाव में रहेंगे, इससे आप इस महीने अधिक धन कमाने, धन को संचित करने और पैसों की बचत करने को लेकर ज्‍यादा सचेत रह सकते हैं. 8वें भाव का स्‍वामी बृहस्‍पति आपको अप्रत्‍याशित स्रोतों से धन लाभ करवा सकते हैं लेकिन संभव है कि गुरु के कारण आप इस महीने पैसों की बचत करने में असफल रहें. कुल मिलाकर सितंबर का महीना वित्त के मामले में अच्छा रहने वाला है. 

कैसा रहेगा प्रेम व वैवाहिक जीवन
सितंबर महीने में शनि आपके 11वें भाव में रहेंगे. इससे आपको अपने प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में अधिक शुभता और आशीर्वाद प्राप्‍त होगा. आप अपने पार्टनर के साथ अच्‍छे मूल्‍य और वैवाहिक जीवन में खुशियां विकसित करने में सक्षम होंगे. राहु आपके 10वें भाव में विराजमान हैं, जिससे आपको अपनी लव और मैरिड लाइफ में सामंजस्‍य बनाए रखने में मार्गदर्शन मिलेगा. सितंबर महीने में वृषभ राशि वाले अपने प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में अच्‍छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे. इस महीने बृहस्‍पति की अनुकूल स्थिति से आपकी शादीशुदा जिंदगी में प्‍यार, खुशियां और स्‍नेह बढ़ेगा.

उपाय
1.
आप नियम‍ित रूप से 108 बार ॐ बृहस्‍पताये नम: का जाप करें.
2. मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.
3. आप रोज 24 बार ॐ भार्गवाय नम: मंत्र का जाप करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement