फरवरी 2026 का महीना कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. जातकों को महीने की शुरुआत में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, हालात संभलते नजर आएंगे. खासतौर पर महीने के आखिरी सप्ताह में कन्या राशि वालों के लिए राहत और स्थिरता के संकेत हैं.
ग्रहों की चाल क्या कहती है?
फरवरी महीने में बुध, शनि और गुरु की स्थिति कन्या राशि पर नजर बनाए हुए है. महीने के पहले हिस्से में शनि का प्रभाव जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है. बुध की चाल सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दे रही है. लेकिन महीने के अंत में गुरु की अनुकूल स्थिति से राहत की उम्मीद है.
धीमी शुरुआत, लेकिन अंत अच्छा
महीने की शुरुआत में काम का दबाव अधिक रह सकता है. ऑफिस में लोगों को आपकी मेहनत तो नजर आएगी, लेकिन उसका फल थोड़े देर बाद मिलेगा.
हालांकि, महीने के आखिरी दिनों में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और अटके काम आगे बढ़ेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें फरवरी के अंतिम सप्ताह में पॉजिटिव साइन मिल सकते हैं.
खर्चों पर लगाम जरूरी
फरवरी की शुरुआत में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी है. शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह सोच लें और लोगों से सलाह लें. महीने के अंत में आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति संतुलित होगी.
सोच-समझकर कदम बढ़ाएं
पारिवारिक और निजी जीवन
महीने के फायदे
महीने के नुकसान
कन्या राशि के लिए फरवरी 2026 के उपाय
ये भी पढे़ं