23 February to 1 March Virgo Horoscope: जीवन में खुलेंगे नए रास्ते, मिलेगा हर मेहनत का फल

जानें कैसा होगी सिंह राशि वालों का हफ्ता.

Virgo weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे प्रगति दिख सकती है. आपकी मेहनत का असर अब नजर आने लगेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में सकारात्मक सोच बनी रहेगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने की आदत कम करनी होगी, तभी अच्छे मौके हाथ से नहीं निकलेंगे.

करियर और नौकरी
नौकरी करने वालों के लिए यह समय अपने काम पर ध्यान देने का है. ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. इस वक्त वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को देख रहे हैं, इसलिए लापरवाही न करें. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इंटरव्यू या बातचीत के अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. धैर्य और नियमित मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी.

व्यापार और धन
व्यापार करने वालों के लिए यह सप्ताह संतुलित रहने वाला है. नए ग्राहक जुड़ सकते हैं या पुराने ग्राहकों से संबंध फिर से मजबूत हो सकते हैं. पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें. सोच-समझकर निवेश करें. छोटे लाभ भी आगे चलकर बड़े फायदे में बदल सकते हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा.

बोर्ड परीक्षा और पढ़ाई
इस समय कई छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं. कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए यह मेहनत दिखाने का सही समय है. पढ़ाई में ध्यान भटकने न दें. रोजाना तय समय पर रिवीजन करें. सुबह का समय पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा. घबराहट से बचें और जो पढ़ा है उसी पर भरोसा रखें. आपकी लगातार मेहनत आपको अच्छे परिणाम दे सकती है.

स्वास्थ्य और परिवार
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ज्यादा सोचने से थकान हो सकती है. संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद जरूरी है. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है.

राशि अनुसार पूजा उपाय
इस सप्ताह बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं. 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 11 बार जप करें. हरे रंग का रुमाल या वस्त्र अपने पास रखना शुभ माना जाता है. जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जी या हरा फल दान करना भी लाभकारी रहेगा. आस कर उनके लिए जिनकी परीक्षा अभी चल रही है. 

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED