वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (16-22 फरवरी 2026) मिश्रित फलदायी रहेगा. इस सप्ताह मां लक्ष्मी वृषभ राशि वालों पर मेहरबान रहेंगी. कई स्रोतों से धन का आगमन होगा. इससे पैसों की कमी नहीं होगी. इस सप्ताह भाग्य पूरा साथ देगा.
सेहत का रखें ध्यान
चंद्र राशि के संबंध में केतु के चौथे भाव में होने के कारण वृषभ राशि वालों की सेहत के लिहाज से यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे में इस सप्ताह सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. पौष्टिक भोजन का सेवन करें. घर का कम तेल और मसाला में बना भोजन ही खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. यदि कोई बीमारी परेशान कर रही है तो अपने से दवा की दुकान से खरीद कर दवा का सेवन नहीं करें. इसकी जगह डॉक्टर से सलाह लेकर दवा खाएं. इस सप्ताह अधिक यात्रा न करें क्योंकि ज्यादा यात्रा आपके स्वभाव में झुंझलाहट पैदा कर सकता है. ऐसे में अपनी सेहत को महत्व देते हुए, यात्रा करने से परहेज करें.
ऑफिस में बॉस रहेंगे खुश
चंद्र राशि के संबंध में शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह यदि आप लंबे समय के लिए पैसा निवेश करेंगे तो आप अच्छा-खासा लाभ कमा सकते हैं. ध्यान रखें कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का सलाह जरूर लें. इस सप्ताह व्यापार में काफी फायदा होने का योग बन रहा है. वृषभ राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश रहेंगे. आप हर काम समय पर पूरा करेंगे. यदि इस सप्ताह आपको एक्स्ट्रा समय मिले तो उसका उपयोग फाइल ऑर्गनाइज करने या प्लान बनाने में करें. कोई नई आदत या टूल सीखने से बाद में मदद मिलेगी.
किसी करीबी से हो सकता है मतभेद
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को अपने किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है. ऐसा होने पर आपको परेशानी हो सकती है. इस दौरान आप उनके सामने खुलकर अपनी बातों को रखने में भी पूरी तरह असमर्थ महसूस करेंगे. इससे आपको अपने मानसिक तनाव में बढ़ोतरी से दो-चार होना पड़ेगा. इस सप्ताह आपके लिए अपने साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन सिद्ध होने वाला है. ऐसे में यदि व्यापार में विस्तार करना चाहते है तो आपको अपने अहम को अलग करते हुए अपने पार्टनर के साथ हर मतभेद को दूर करने की जरूरत होगी.
लव लाइफ और दांपत्य जीवन रहेगा अच्छा
वृषभ राशि के वैसे जातक जो किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप प्यार के मामले में स्टेबल और रोमांटिक महसूस करेंगे. आपके छोटे-छोटे काम पार्टनर को खुश करेंगे. यदि आप सिंगल हैं तो छोटी-मोटी पार्टियों में शामिल हों या किसी दोस्ताना पड़ोसी से बात करें. इस सप्ताह सब्र रखने से नए रिश्ते बनेंगे. वृषभ राशि के वैसे जातक जो शादीशुदा है, उनका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह समान्य रहेगा.
उपाय: किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोज हनुमान जी की आराधना करें. गरीबों को दान दें.