Leo 27 April- 4 May 2026 Horoscope: क्या आप भी कुछ नया सीखने की योजना बना रहे हैं? जानें 27 अप्रैल से 4 मई के बीच आपके सितारों की चाल

जानें कैसा रहने वाला है सिंह राशि के जातकों का पूरा हफ्ता.

Leo Weekly Horoscope
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके मन, सोच और क्रिएटिविटी पर गहरा असर डाल सकती है. हफ्ते की शुरुआत जहां घर और निजी जीवन को व्यवस्थित करने की इच्छा के साथ होगी, वहीं सप्ताह के अंत तक आपकी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास नई ऊंचाई पर नजर आ सकता है.

घर और मन को सहेजने का समय
सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, जिसकी वजह से आपके अंदर अपने आसपास की चीजों को व्यवस्थित करने की तीव्र इच्छा हो सकती है. घर में फैली बिखरी चीजें और रिश्ते आपको परेशान कर सकती हैं और आप उन्हें ठीक करने में मन लगाएंगे.

इस दौरान कमरे, अलमारी, स्टडी टेबल या अपने निजी स्पेस को साफ-सुथरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा. ऐसा महसूस होगा कि जैसे सब कुछ अपने कंट्रोल में आ रहा है.

बढ़ेगी कलात्मक ऊर्जा
इस समय वृषभ सीजन का प्रभाव भी बना हुआ है, जिसकी वजह से आपकी कलात्मक सोच और ज्यादा मजबूत हो सकती है. अगर आपको लिखना, पेंटिंग करना, सजावट करना या कोई क्रिएटिव काम पसंद है, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है.

घर के माहौल में बैठकर आप अपने आइडियाज पर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे. यह समय आपके अंदर की कला को बाहर लाने का है.

नई जगहों और नई चीजों में रुचि
हफ्ते के बीच में जब चंद्रमा तुला राशि में पहुंचेगा, तब आपका मन नई चीजें जानने और समझने की ओर आकर्षित होगा. यात्रा, नई जगहों के बारे में पढ़ना या किसी नए विषय पर रिसर्च करने का मन बन सकता है. काफी हद तक संभव है कि आप किसी नए कोर्स, स्किल या लर्निंग जर्नी की शुरुआत के बारे में सोचें. यह समय खुद को निखारने और अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए बेहद अच्छा है.

क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास का उभार
शुक्रवार को वृश्चिक राशि का पूर्णिमा चंद्रमा आपकी रचनात्मक ऊर्जा को और ज्यादा बढ़ा देगा. इस दिन आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी और खुलकर अपनी बात रखने वाला महसूस कर सकते हैं. आपके अंदर भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की क्षमता मजबूत होगी. चाहे सोशल मीडिया, काम या निजी रिश्ते हों, आपकी बातों का असर काम पर भी साफ दिखाई देगा.

दोस्ती और रिश्तों में बढ़ेगी गहराई
इस सप्ताह आपकी दोस्तियां भी पहले से ज्यादा गहरी होंगी. खासकर अगर दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर तनाव या गलतफहमी हो, तो लोग आपकी सलाह लेने आ सकते हैं. मेष राशि की तीव्र ऊर्जा के कारण कुछ रिश्तों में टकराव हो सकता है, लेकिन आप इस स्थिति को समझदारी से संभालने में सफल रहेंगे. यह सप्ताह आपको भावनात्मक रूप से भी मजबूत बना सकता है. 
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED