Astro Tips For Job: कुंडली में किस ग्रह का नौकरी पाने में क्या होता है प्रभाव? यहां जान लीजिए आप

Astro Tips For Sarkari Naukri: कुंडली में नौकरी का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि है. इसके बाद सूर्य, बुध, राहु और केतु की भूमिका आती है. इन ग्रहों को मजबूत करके सरलता से नौकरी पाई जा सकती है. जानें किस नौकरी में जानें के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?

Astro Tips For Job
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

कुंडली में नौकरी का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह शनि है. इसके बाद सूर्य, बुध, राहु और केतु की भूमिका आती है. कुंडली का छठवां भाव नौकरी का होता है और ग्यारहवां व बारहवां भाव भी नौकरी में भूमिका निभाता है. अलग-अलग क्षेत्रों के अलग-अलग ग्रह होते हैं. इनको मजबूत करके सरलता से नौकरी पाई जा सकती है.

प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए क्या करें
प्रशासनिक सेवा के दो सबसे बड़े ग्रह सूर्य और मंगल हैं. कभी-कभी इनमें चन्द्रमा की भूमिका भी हो जाती है. इस तरह की नौकरी के लिए सूर्य उपासना काफी शुभ होती है. नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें. साथ ही आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करें. 

शिक्षा क्षेत्र की नौकरी के लिए क्या करें 
इस क्षेत्र के लिए गुरु, शुक्र और बुध की भूमिका होती है. इस क्षेत्र में सफलता के लिए नित्य प्रातः गायत्री मंत्र का जप करें. इसके साथ ही सलाह लेकर एक पन्ना या पीला पुखराज धारण करें. 

तकनीकी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए क्या करें 
इस क्षेत्र पर ज्यादा असर शनि, मंगल और राहु का होता है. इस क्षेत्र में नौकरी के लिए शनि मंत्र का जप करें. साथ ही शनिवार को पीपल के नीचे दीपदान करें. एक लोहे का छल्ला मध्यमा अंगुली में धारण करें. 

कॉर्पोरेट क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए क्या करें 
इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए बुध की भूमिका महत्वपूर्ण है. इसके अलावा इसमें बृहस्पति की भूमिका भी रहती है. इस क्षेत्र में सफलता के लिए एक पन्ना या पुखराज पहनना चाहिए. साथ ही नियमित रूप से गणेश जी की उपासना करें. 

मीडिया, फिल्म और ग्लैमर के क्षेत्र में नौकरी के लिए क्या करें 
इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बुध और शुक्र की भूमिका होती है. कभी-कभी थोड़ी भूमिका बृहस्पति की भी हो जाती है. इस क्षेत्र में नौकरी के लिए मुख्यतः शुक्र और बुध को मजबूत करें. सलाह लेकर एक ओपल और पन्ना धारण करें. यथाशक्ति भगवान शिव की उपासना करें. 


 

Read more!

RECOMMENDED